Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में विवाहिता की ईंट से कूचकर हत्या:पति समेत 7 पर हत्या का केस, 5 लाख की मांग पूरी न होने पर वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में शनिवार की देर रात में विवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एम्बुलेंस के जरिये स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची मृतका की मां ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि ससुराल वाले 5 लाख रुपए नकद की मांग कर रहे थे। रुपए न मिलने पर पर मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे। पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। यहां देखें 2 तस्वीरें.. मृतका 10 दिन पहले आई थी ससुराल यह पूरा मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुनीता पटेल के रूप में हुई है। गांव निवासी शैलेश कुमार उर्फ शशी पटेल पुत्र तिलकधारी से सुनीता की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। दंपति की एक 5 वर्षीय बेटी आंशी है। सुनीता 10 दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। बरसठी थाना क्षेत्र के चतुभुजपुर गांव निवासी मृतका की मां शीला देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही पति, जेठ, ससुर समेत अन्य परिजन 5 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और इसे लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। शनिवार की रात में सभी ने मिलकर सुनीता की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। सुनीता के शरीर पर भी चोट के निशान भी पाए गए हैं। हत्या करने के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पिता बोले- पुलिस की सूचना पर सीएचसी पहुंचा वहीं, पिता किशन ने बताया कि इसकी सूचना हमें नहीं दी गई। पुलिस की सूचना पर मड़ियाहूं सीएचसी पहुंचा। यहां देखा तो सुनीता का चेहरा ईंट से कूचा हुआ है और उसके शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार की दोपहर में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पिता किशन कुमार पटेल के तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 'एक शाम सम्राट अशोक के नाम' कार्यक्रम:महिला आयोग सदस्य सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
    Next Article
    जवाहरपुर मेवला में 'मन की बात' कार्यक्रम:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की बातें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment