Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में इंजेक्शन के बाद विवाहिता की मौत:निजी क्लीनिक पर लापरवाही के आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    जिले में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 27 वर्षीय विवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया। हल्के बुखार का इलाज कराने पहुंची महिला को कथित रूप से गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। गेहूं की कटाई के लिए मायके आई थी महिला जानकारी के अनुसार, किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मांगतपुर जोराई निवासी रजनी (27) पत्नी सुधीश अपने मायके गेहूं की कटाई के लिए आई हुई थी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उसे हल्का बुखार आया, जिसके बाद परिजन उसे भामवत चौराहा स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक में इलाज के दौरान रजनी को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर क्लीनिक में अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थिति बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रजनी को मृत घोषित कर दिया। यह घटना शनिवार शाम लगभग 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। क्लीनिक पर लापरवाही के गंभीर आरोप मृतका के परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर गलत उपचार और लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों में निजी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने शुरू की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भामवत चौराहा चौकी पर शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल कोतवाली में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मामले की जानकारी ली जा रही है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शादी के बाद पहली फसल में आया मातम जानकारी के अनुसार, रजनी की शादी फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के जमाई गांव में हुई थी। मायके में आई रजनी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं, जबकि परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की:नशे का आदी था, घरेलू कलह बनी मौत की वजह
    Next Article
    वाराणसी में बिना हेलमेट निकाली महिला जनआक्रोश स्कूटी रैली:BJP काशी क्षेत्र, जिला-महानगर पदाधिकारी हुए शामिल, पीएम स्वागत के नारे भी लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment