Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बिना हेलमेट निकाली महिला जनआक्रोश स्कूटी रैली:BJP काशी क्षेत्र, जिला-महानगर पदाधिकारी हुए शामिल, पीएम स्वागत के नारे भी लगाए

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में शनिवार को महिलाओं ने बिना हेलमेट पहने 'जनआक्रोश स्कूटी रैली' निकाली। शहर के सिगरा तिलक प्रतिमा से शुरू होकर लहुराबीर आज़ाद पार्क तक महिलाएं बिना हेलमेट के स्कूटी पर नजर आईं। पहले कुछ महिलाएं हेलमेट के साथ पहुंची थी लेकिन प्रमुख पदाधिकारियों को बिना हेलमेट के देखकर उन्होंने भी हेलमेट उतार दिया। हालांकि कुछ महिलाएं हेलमेट पहने भी रहीं। वहीं रैली में भाजपा के काशी क्षेत्र, जिला संगठन और महानगर अध्यक्ष समेत महानगर संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। महिलाओं की स्कूटी रैली के दौरान यातायात भी प्रभावित रहा और सड़क पर कोई डायवर्जन भी नहीं किया गया था। अतिरिक्त फोर्स के नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूटी रैली में महिलाओं ने पीएम के काशी आगमन पर स्वागत के नारे भी लगाए। रैली में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव, भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री पूजा दीक्षित, बेटी बचाओ समिति की काशी क्षेत्र अध्यक्ष सुष्मिता सेठ समेत कई पदाधिकारी और महिला मोर्चा की महिलाएं शामिल रहीं। तस्वीरों में देखिए बिना हेलमेट 'जनआक्रोश स्कूटी रैली'
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में इंजेक्शन के बाद विवाहिता की मौत:निजी क्लीनिक पर लापरवाही के आरोप
    Next Article
    टायर फटने से बाइक डिवाइडर से टकराई, छात्रा की मौत:औरैया में होमगार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड निकलवाने जा रही थी, बाइक सवार गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment