Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में खसरा पर वार, स्कूलों में टीकाकरण का महाअभियान:खसरे को जड़ से खत्म करने की तैयारी, 16 फरवरी से स्कूलों में 1.23 लाख बच्चों को लगेगी डोज

    8 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में खसरा उन्मूलन के लिए एक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस स्कूल आधारित अभियान में कक्षा एक से पांच तक के 1,23,390 बच्चों को खसरा-रूबेला की एक अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.सी. गुप्ता ने बताया कि यह अभियान जनपद के कुल 2207 स्कूलों में संचालित होगा। इनमें 1467 सरकारी और 734 निजी विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करेगी। सीएमओ ने बताया कि प्रदेश में खसरा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, खासकर उन बच्चों में जो टीकाकरण से छूट गए हैं। खसरा के बाद डायरिया और निमोनिया जैसी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। वर्ष 2026 तक खसरा उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से यह अतिरिक्त खुराक दी जा रही है। डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह खुराक पूरी तरह सुरक्षित है और आमतौर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। यदि किसी बच्चे को हल्का बुखार आता है, तो उसके लिए दवा उपलब्ध कराई जाएगी। चूंकि यह अभियान सभी बच्चों के लिए अनिवार्य है, इसलिए अभिभावकों की सहमति लेना आवश्यक नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान की सफलता के लिए शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन:गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की परीक्षा समय-सारणी में बदलाव की मांग
    Next Article
    पटरंगा में बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय:नीदरलैंड की तर्ज पर रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, 23.11 करोड़ से होगा निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment