Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटरंगा में बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय:नीदरलैंड की तर्ज पर रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, 23.11 करोड़ से होगा निर्माण

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के रुदौली ब्लॉक के पटरंगा ग्राम में 23.11 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह विद्यालय नीदरलैंड की तर्ज पर संचालित होगा, जिसमें रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार ने सुशिक्षित और आधुनिक समाज के निर्माण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में कराई जाएगी। विद्यालय में दो हजार छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी। यह इंग्लिश मीडियम होगा और इसका संचालन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। छात्रों के लिए बस सेवा, स्मार्ट क्लास और डिजिटल बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नीदरलैंड की तर्ज पर संचालित होने के कारण यहां बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के परिसर में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के लिए अलग-अलग भवन बनाए जाएंगे। यह परिसर लगभग 10 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होगा।परिसर में आधुनिक शैक्षिक ब्लॉक, कंप्यूटर लैब, स्किल लैब और खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। रुदौली क्षेत्र के जागरूक लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाना है उसके आसपास कई सरकारी और अर्ध सरकारी विद्यालय हैं। अगर इस विद्यालय का निर्माण मवई क्षेत्र में हो तो इसका काफी लोगों को फायदा मिलेगा। मवाई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी का कहना है कि मवई क्षेत्र में जो भी विद्यालय हैं वह काफी दूरी पर है जिससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होती है अगर इस क्षेत्र में इस तरीके का विद्यालय हो जाए तो छात्राओं को अच्छी पढ़ाई का मौका भी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जागरूक लोग इस बात को प्रमुखता से उठा भी रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में खसरा पर वार, स्कूलों में टीकाकरण का महाअभियान:खसरे को जड़ से खत्म करने की तैयारी, 16 फरवरी से स्कूलों में 1.23 लाख बच्चों को लगेगी डोज
    Next Article
    पलाश मुच्छाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत:कंपोजर के खिलाफ मानहानिकारक अफवाहों और टिप्पणियों पर तत्काल रोक, कहा- प्रतिष्ठा की सुरक्षा सर्वोपरि है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment