Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में महिला की पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा:दबंगों ने रास्ता भी घेरा, प्रशासन से न्याय की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में एक महिला ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। महिला ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। नन्हीं देवी का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिससे उनका रास्ता भी बंद हो गया है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जन्नौरा का है। पीड़िता के अनुसार, गाटा संख्या 5020 में उनके हिस्से की जमीन पर सत्यपाल, बाबूराम, निखिल, नितिन और अखिल सहित परिवार के अन्य लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। नन्हीं देवी ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता अधिकारियों के चक्कर लगा रही नन्हीं देवी का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने 25 अप्रैल को पहली शिकायत दी थी। इसके बाद 27 अप्रैल को चौकी और 30 अप्रैल को उपजिलाधिकारी भोगांव को भी प्रार्थना पत्र सौंपा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील दिवस में शिकायत करने के बावजूद लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन केवल औपचारिकता पूरी कर लौट गए। उनका कहना है कि उन्हें बार-बार गुमराह किया जा रहा है और जमीन की पैमाइश व कब्जा दिलाने की बात कहकर टाल दिया जाता है। महिला का कहना है कि अवैध निर्माण के कारण उनका रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दबंग खुलेआम कहते हैं कि वे अधिकारियों को प्रभावित कर लेंगे, जिससे उनके हौसले बढ़े हुए हैं। अब पीड़िता ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि उनकी जमीन की पैमाइश कराकर उसे कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए। साथ ही, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कम उम्र में हड्डियां हो रहीं कमजोर:बीएमडी शिविर में 160 लोगों में बोन मिनरल डेनसिटी कम मिली
    Next Article
    बंगाल में भाजपा सरकार,बांग्लादेश को नागरिकों की वापसी का डर:बांग्लादेशी मंत्री बोले- उम्मीद है जबरन नहीं भेजा जाएगा, बॉर्डर फोर्स अलर्ट पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment