Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में राजस्व टीम पर हमला:कानूनगो-लेखपाल से मारपीट, सरकारी वाहन तोड़ा; दो पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में सरकारी कार्य के दौरान राजस्व टीम पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। कानूनगो और लेखपाल ने दो लोगों पर मारपीट, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के प्रयास और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानूनगो राजेश सक्सेना और लेखपाल कर्मवीर के अनुसार वे जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम के साथ सरकारी कार्य के सिलसिले में एलाऊ चौराहे पर पहुंचे थे। आरोप है कि शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर वहां सौरभ पुत्र अखिलेश कुमार और उसके एक साथी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए राजस्व अधिकारियों को धमकाया और विवाद बढ़ा दिया। राजस्व अधिकारियों का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी सरकारी गाड़ी नंबर 25BH3565D के शीशे और मेटल बॉडी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का प्रयास भी किया गया। राजस्व टीम के सदस्यों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पूरे राजस्व विभाग में नाराजगी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार भोगांव समेत बड़ी संख्या में कानूनगो और लेखपाल थाना एलाऊ पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने राजस्व विभाग की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अवनीश त्यागी का कहना है कि राजस्व विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती को कार से घसीटकर पीटने वाले नेपाल भागे:गोरखपुर की पीड़िता को मिला बॉडीगार्ड, पकड़े जा चुके 5 आरोपी
    Next Article
    बदायूं में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 20 मोटरबोट:गंगास्नान के दौरान निगरानी, फ्लड पीएसी समेत एसडीआरएफ रहेगी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment