Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में रॉन्ग साइड कार ने छात्रों को मारी टक्कर:डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में गुरुवार शाम द्वारिका नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक छात्र सड़क पार जा गिरा। जहां सामने से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। इंटरमीडिएट छात्र की मौके पर मौत मृतक की पहचान मल्लपुर निवासी आशीष (17) पुत्र नेपाल सिंह के रूप में हुई। जो इंटरमीडिएट का छात्र था। हादसे में उसके साथ खड़े विशाल (14) पुत्र कल्याण सिंह और आकाश (17) पुत्र सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रॉन्ग साइड से आई कार ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों छात्र अपनी बाइक के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे छात्रों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार सवार लोग भी वाहन छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही भोगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाया:कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार, इटावा की युवती बोली- ससुराल ने रखने से किया इनकार
    Next Article
    वाराणसी की 91 केंद्रों पर हुई भूगोल की परीक्षा:12वीं में 276 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा, कृषि भाैतिकी में महज 575 परीक्षार्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment