Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाया:कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार, इटावा की युवती बोली- ससुराल ने रखने से किया इनकार

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुराल वाले उसे रखने को तैयार नहीं हैं। न्याय की गुहार लगाते हुए वह अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और एसडीएम को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। यह मामला सकरावा थाना क्षेत्र के पट्टी गांव का है। यहां के बृज बिहारी के बेटे कपिल की शादी इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के बिरतिया गांव निवासी इंदल सिंह की बेटी रीना से 14 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही रीना का ससुराल वालों से विवाद शुरू हो गया। इसके बाद वह अपने मायके लौट आई। रीना के परिजनों ने रिश्तेदारों को इकट्ठा कर उसके ससुराल वालों से पंचायत की। इस दौरान रीना के परिजनों ने ससुराल की संपत्ति में बेटी के नाम जमीन करने की शर्त रखी। ससुराल वालों ने इस पर विचार करने के लिए 15 दिन का समय मांगा। रीना का आरोप है कि 15 दिन बाद जब उसने जानकारी ली, तो पता चला कि ससुर ने अपनी बेटियों के नाम जमीन उपहार में दे दी थी। ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके बेटे ने दूसरी शादी कर ली है और वह कहीं बाहर रहता है। रीना के मायके वाले अब इस बात पर भी सहमत हैं कि उनकी बेटी दूसरी महिला (सौतन) के साथ भी रहने को तैयार है, लेकिन ससुराल वाले किसी तरह का समझौता करने को राजी नहीं हैं। न्याय की मांग को लेकर गुरुवार को रीना अपने मायके वालों और रिश्तेदारों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम रेशमा सहाय को प्रार्थना पत्र सौंपकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त एसडीएम रेशमा सहाय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है और मामले की जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सिपाही पहुंचा था कमरे पर, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका था शव
    Next Article
    मैनपुरी में रॉन्ग साइड कार ने छात्रों को मारी टक्कर:डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment