Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत:मायके पक्ष ने फ्रिज और एलईडी न मिलने पर लगाया हत्या का आरोप, ससुराली जन फरार

    13 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में शादी के महज ढाई महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गया। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मंजू शाक्य के रूप में हुई है। मंजू की शादी 6 फरवरी 2026 को विक्रमपुर निवासी सचिन शाक्य के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष एक फ्रिज और एलईडी की मांग कर रहा था। आरोप है कि इसी मांग को लेकर मंजू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस कर रही मामले की जांच मृतका के भाई संजीव ने आरोप लगाया कि उसकी बहन दो माह की गर्भवती थी। घटना से एक दिन पहले ही उसकी मंजू से बात हुई थी। गांव के लोगों से मौत की सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष ससुराल पहुंचा, तो पति, सास और ससुर घर पर नहीं मिले। परिजनों का आरोप है कि पहले मंजू की गला दबाकर हत्या की गई और फिर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। संजीव ने बताया कि फसल कटने के बाद दहेज की शेष मांग पूरी करने की बात कही गई थी, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। परिजनों ने शव की स्थिति को देखकर भी हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सपा ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:श्रमिकों पर दमनकारी कार्रवाई रोकने की मांग, जमकर नारेबाजी
    Next Article
    बदायूं में करंट से युवक की मौत:मक्का की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने गया था, स्विच में करंट आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment