Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सपा ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:श्रमिकों पर दमनकारी कार्रवाई रोकने की मांग, जमकर नारेबाजी

    15 hours ago

    2

    0

    हाथरस में समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नोएडा में जारी श्रमिक आंदोलन के प्रति शासन-प्रशासन के कथित दमनकारी रवैये और श्रमिकों की मांगों को अनसुना किए जाने के विरोध में था। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नोएडा में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे श्रमिकों पर की जा रही दमनात्मक कार्रवाई को तुरंत रोका जाए। उन्होंने आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी श्रमिकों को तत्काल और बिना शर्त रिहा करने की मांग की। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने और मजदूरों को अधिकारहीन बनाने के लिए तैयार की जा रही हैं। वहीं, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नीतेश कुमार यादव ने चेतावनी दी कि यदि नोएडा में श्रमिकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और गिरफ्तार साथियों को रिहा नहीं किया गया, तो हाथरस से लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई कि श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, बनी सिंह बघेल, धीरज पाण्डेय, अजय सिकरवार, अनुज उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह सेंगर, साकेत राहुल, नरेश दिवाकर, ललित चौधरी, भूपेंद्र उपाध्याय, टेकपाल कुशवाहा, अकील कुरैशी, लोकेश यादव, पूरन कुशवाहा, अशोक गोला, चांद बाबू, नीरज कंडेरे, भूमिपाल बघेल, योगेश शर्मा, कन्हैया लाल और योगेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत:बाइक से पति के साथ ड्यूटी पर जा रही थीं, डेंटल कॉलेज में करती थी नौकरी
    Next Article
    मैनपुरी में संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत:मायके पक्ष ने फ्रिज और एलईडी न मिलने पर लगाया हत्या का आरोप, ससुराली जन फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment