Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में शादी से 8 दिन पहले दूल्हे की मौत:पेड़ से लटकता मिला शव, दो दिन से था लापता, परिजन बोले- सुसाइड नहीं कर सकता

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के मैनपुरी में शादी से ठीक 8 दिन पहले युवक की मौत हो गई। उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे नीम के पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। युवक मंगलवार दोपहर घर से बिना बताए निकल गया था। देर रात तक नहीं लौटा। परिजन करीब 36 घंटे तक उसे तलाशते रहे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया- 8 दिन बाद 24 अप्रैल को युवक की शादी थी। वह शादी को लेकर काफी खुश था। खुद ही शादी की सभी तैयारियों में जुटा हुआ था। किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर नगर कोतवाली के जगतपुर गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी रामेश्वर दयाल के बड़े बेटे राहुल यादव (25) की एक महीने पहले ही भोगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की से शादी तय हुई थी। 23 तारीख को घर पर मंडप कार्यक्रम था। 8 दिन बाद 24 अप्रैल को बारात जानी थी। चाचा जयवीर सिंह ने बताया- मंगलवार दोपहर राहुल घर पर अपने दो अन्य भाइयों के साथ था। दोपहर करीब 3:00 बजे मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकल गया। जब शाम को चारा डालने के लिए राहुल को घर में आवाज़ लगाई गई तो वह घर पर नहीं मिला पूरी रात आसपास में उसकी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। बुधवार को भी गांव में और आसपास उसकी तलाश कर रहे थे। शाम करीब 5:00 बजे गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर अरंद नदी किनारे एक नीम के पेड़ पर चचेरे भाई गौरव ने राहुल का शव को लटकते हुए देखा। गौरव की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा। किसी से नहीं था कोई विवाद, ,शादी को लेकर बेहद खुश था राहुल चाचा जयवीर सिंह ने बताया- राहुल का किसी से भी कोई विवाद नहीं था। किसी से कोई प्रेम प्रसंग भी नहीं था। 24 अप्रैल को उसकी बारात जाने वाली थी। वह शादी को लेकर बेहद खुश था। खुद ही शादी की सारी खरीदारी कर रहा था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। परिवार में पिता रामेश्वर दयाल, मां और दो छोटे भाई-18 वर्षीय लालू और 16 वर्षीय अंशुल हैं। राहुल कक्षा 10 तक पढ़ा था और भाइयों के साथ खेती करता था। पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा आत्महत्या या हत्या कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मासूम को स्कूल में बंद करने वाला सहायक अध्यापक निलंबित:13 अप्रैल को स्कूल में ताला बंद करके चले गए थे शिक्षक, BSA जारी किए गए निर्देश
    Next Article
    दुधमुंही बच्ची की मां की संदिग्ध हालत में मौत:उन्नाव में मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment