Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में तीन जोड़ों का समझौता:परिवार परामर्श केंद्र में 26 मामलों की सुनवाई, साथ रहने को राजी हुए

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 26 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें से तीन पति-पत्नी जोड़ों का समझौता कराकर उन्हें साथ रहने के लिए विदा किया गया। एक मामले में, वैशाली (पुत्री श्री राजीव, निवासी मोहल्ला अग्रवाल, थाना कोतवाली, मैनपुरी) और राजेश (पुत्र नत्थी लाल, निवासी ग्राम अमरोली, थाना जवा, अलीगढ़) के बीच विवाद था। उनकी शादी वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच मतभेद चल रहे थे। केंद्र द्वारा दोनों पक्षों को अलग-अलग दो तिथियों पर बुलाया गया। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उन्हें समझाया गया। काउंसलिंग के बाद उनके आपसी मतभेद दूर हुए और वे साथ रहने को राजी हो गए। दोनों पक्षों की सहमति से उन्हें केंद्र से विदा किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक रनवीर सिंह, काउंसलर श्री रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, कुमारी आराधना गुप्ता, श्रीमती मनोरमा सिंह, श्रीमती ममता चौहान, महिला कांस्टेबल रिशु देवी और हेड कांस्टेबल कल्याण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:गलगोटिया वाले कुत्ते पर योगी खिलखिलाए; कुकर्मी पति और पत्नी को मौत की सजा, शादी टूटने पर दूल्हा फूट-फूटकर रोया
    Next Article
    शादी की रस्में छोड़कर युवती इंटर का पेपर देने पहुंची:अनूपशहर में पेपर, ससुराल ने बढ़ाया हौसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment