Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:गलगोटिया वाले कुत्ते पर योगी खिलखिलाए; कुकर्मी पति और पत्नी को मौत की सजा, शादी टूटने पर दूल्हा फूट-फूटकर रोया

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने को लेकर है। सीएम योगी ने विधानसभा में ऐलान करते हुए यह भी बताया कि किसको कितना हर महीने मिलेगा। आदेश अप्रैल से लागू होगा। वहीं, दूसरी खबर अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में बयान दर्ज कराने से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार रुपए मिलेंगे, अनुदेशकों की भी सैलरी बढ़ाई यूपी में 1.70 लाख शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार तो अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक दोनों को 10 हजार ही मिल रहे थे। योगी ने विधानसभा में इसका ऐलान किया। योगी ने कहा- 9 साल बाद मानदेय बढ़ाया गया है। अब ट्रांसफर भी हो सकेगा। 5 लाख तक कैशलेस इलाज भी होगा। पूरी खबर पढ़ें 2- नेता प्रतिपक्ष ने फीस का मुद्दा उठाया, 'गलगोटिया वाले कुत्ता खोज लाए' सुन योगी हंसे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक कानून लाया जाए, जिससे स्कूल-कॉलेजों की फीस तय हो सके। ऐसा नहीं हुआ तो गलगोटिया जैसी स्थिति पैदा होगी। वो तो न जाने से कहां से कुत्ता खोज लाए हैं और कहा हमने बनाया है। इस पर योगी खिलखिलाकर हंस पड़े। नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए योगी ने कहा- गरीब ब्राह्मणों को तो स्कॉलरशिप दे दिया होता। जवाब दिया- ब्राह्मण जीने तो पाएं। पूरी खबर पढ़ें 3- शाह मानहानि केस में राहुल का आरोपों से इनकार, सुल्तानपुर में मोची के परिवार से मिले शाह मानहानि केस में राहुल गांधी ने सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में बयान दर्ज कराया। राहुल ने सभी आरोपों से इनकार किया। इसके बाद वह रामचेत मोची के घर पहुंचे। उनकी पोती को गोद में लिया। पैर में चोट देखकर प्रदेश अध्यक्ष से इलाज कराने को कहा। रामचेत की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। 1.5 साल पहले राहुल ने उनकी दुकान पर बैठ जूते सिले थे। पूरी खबर पढ़ें 4- परिवहन मंत्री का इंतजार करते-करते थके दूसरे मंत्री, सड़क किनारे कुर्सी डलवाकर बैठे लखनऊ में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का इंतजार करते-करते मंत्री आशीष पटेल थक गए। 20 मिनट तक इंतजार के बाद सड़क किनारे कुर्सी रखवाकर बैठे। एक घंटे बाद वह पहुंचे। देर से पहुंचने पर पटेल ने कहा- जिसका दिल बड़ा होता है, उनके पास लोग बड़े होते हैं। लोग बड़े होते तो देर से आना स्वाभाविक। परिवहन मंत्री लखनऊ-चित्रकूट नई बस सेवा शुरू करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 5- JE पति-पत्नी को फांसी की सजा, बांदा जज बोले- मरते दम तक लटकाओ चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले जेई पति- पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। दोनों, बच्चों के वीडियो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे। पति सिंचाई विभाग में जेई था। पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए। बांदा कोर्ट ने 18 फरवरी 2026 को दोषी मानते हुए जेल भेजा था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें 6- शंकराचार्य बोले- बच्चे पैदा करने से समाज नहीं बढ़ता; भागवत ने कहा था- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें संघ प्रमुख के तीन बच्चे वाले बयान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- बच्चे पैदा करने से समाज नहीं बढ़ता। शेर की दहाड़ सुनते ही कुत्ते भागते हैं। भागवत ने कहा था- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें। उधर, शंकराचार्य के शिष्य 25 वकीलों के साथ प्रयागराज कोर्ट पहुंचे। कुकर्म का आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज ने कोर्ट से वकील तय करने के लिए समय मांगे। 13 मार्च को सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें 7- नूंह हिंसा के आरोपी को नहीं मिली दुल्हन; अलीगढ़ बारात लेकर पहुंचा था नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। दरअसल, बजरंगी की शादी अलीगढ़ में 1.20 लाख रुपए में तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, वह बारात लेकर अलीगढ़ के एक मंदिर में पहुंचा। लेकिन वहां न तो लड़की थी, न बाराती या बिचौलिया। कॉल पर रिस्पांस नहीं मिलने पर बारात लेकर लौट गया। पूरी खबर पढ़ें 8- मेरठ में भागवत ने खिलाड़ियों से मुलाकात की, बताया RSS का सफर मेरठ में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने खिलाड़ियों से संवाद किया। 50 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को संघ की स्थापना से लेकर 100 सालों के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों से कुछ संकल्प भी दिलाए। उन्होंने खेल के माध्यम से सामाजिक एकता पर बल देने पर जोर देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं के जरिए भी देश का गौरव और बढ़ सकेगा। पूरी खबर पढ़ें 9- संभल में ऑनर किलिंग पर पिता बोले- कोई पछतावा नहीं, एक दिन पहले हुई थी हत्या संभल में ऑनर किलिंग के मामले में पिता बोले- ‘हम मुसलमान, बेटी सैनी लड़के से प्यार करती थी। उसके साथ भाग गई थी। किसी तरह मनाकर घर ले आया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, इसलिए बेटे ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। ऐसी लड़की को मारना सही है। शादी कैसे कर देते। हमारी बिरादरी में शादी की बात होती, तो हम करा देते। मुझे कोई पछतावा नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ में वकील को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, 30 बाउंसरों-गार्डों ने रॉड से पीटा लखनऊ में प्राइवेट हॉस्पिटल के करीब 30 बाउसंर-गार्डों ने वकील और उनके दो दोस्तों की जमकर पिटाई की, दौड़ा-दौड़ाकर मारा। दोस्तों को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडे और रॉड से खूब मारा। वकील का सिर फट गया, दोस्तों को चोटें आई। इसका वीडियो सामने आया है। वकील की शिकायत पर पुलिस ने गार्डों को हिरासत में लिया है। गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 11- बरेली में स्पा सेंटर के लिए मांगी रंगदारी, जिला बदर का ऑडियो सामने आया बरेली में सील किए गए स्पा सेंटर को खुलवाने के लिए जिला बदर बजरंग दल के निष्कासित कार्यकर्ता ने रंगदारी मांगी है। खुद को कैफे कांड का मुख्य आरोपी बताकर संचालिका को डराते हुए कहा- मुझ पर 8 और आशु पर 11 मुकदमे हैं। शहर में मेरी मर्जी के बिना कोई ऑफिस नहीं खुलेगा। मैंने ही स्टिंग कराया, अब वीडियो डिलीट कराने के बदले 11 बजे तक खर्चा-पानी दो। पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर में गंदे कपड़े पहन सरगना तक पहुंचा इंस्पेक्टर, मार्कशीट गैंग का खुलासा कानपुर में फर्जी मार्कशीट बनाने का बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस को 9 राज्यों की 14 यूनिवर्सिटीज की 900 फर्जी मार्कशीट- डिग्रियां मिली हैं। मास्टरमाइंड समेत 4 बदमाशों को अरेस्ट किया है। इस सिंडिकेट तक पहुंचने के लिए पुलिस ने ड्रामा रचा। इंस्पेक्टर मैली शर्ट और पेंट पहनकर खुद को बेरोजगार युवक बताते हुए सिंडिकेट के दलाल से मिले और सरगना तक पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 13- दूल्हा घोड़ी चढ़ने जा रहा था, विभाग ने बिजली काट दी बिजनौर के नूरपुर में एक घर में बारात निकल रही थी। दूल्हा घोड़ी चढ़ने जा रहा था कि उसी समय एक लाइनमैन पहुंचा और पूरे घर की बिजली काट दी। घर में महिलाएं, रिश्तेदार और दूर-दराज से आए मेहमान मौजूद थे। अचानक से बिजली काटे जाने से मेहमान भी परेशान हो गए। विभाग के कारण दूल्हा पक्ष को मेहमानों के सामने अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- कुत्ते के लिए दुल्हन ने बारात लौटाई, दूल्हा फूट-फूटकर रोया, फिर भी नहीं मानी फतेहपुर में दुल्हन ने सिर्फ इसलिए बारात लौटा दी क्योंकि एक बाराती ने उसके पालतू कुत्ते को लात मार दी थी। हालांकि, दूल्हा-दुल्हन की लव मैरिज थी। दुल्हन एक महीने पहले प्रेमी के साथ घर से भागकर आर्यसमाज मंदिर में शादी कर चुकी थी। बाद में दोनों परिवारों ने बातचीत की। तय हुआ कि दोनों की शादी कर दी जाए। 18 फरवरी को शादी के दौरान सब आपस में भिड़ गए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सर्दी का असर और कम होगा 21 फरवरी से यूपी में बारिश की वजह से तापमान में आई गिरावट का प्रभाव कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल यूपी में किसी बड़े वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। ऐसे में हल्की बारिश के बाद मौसम के शुष्क और साफ होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में दिन में हल्की गर्माहट बनी रह सकती है, जबकि रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मधुमक्खियों ने किया छात्राओं पर हमला, 52 घायल:10 गंभीर, हॉस्पिटल में भर्ती; टूर पर संगम नगरी आईं थीं
    Next Article
    मैनपुरी में तीन जोड़ों का समझौता:परिवार परामर्श केंद्र में 26 मामलों की सुनवाई, साथ रहने को राजी हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment