Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में विद्युत केंद्र पर जेई का शव मिला:एसएसओ दीवार कूदकर भागा, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा

    23 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के कोसमा हाजीपुर नेरा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) देवकीनंदन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर घिरोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पोस्टमार्टम हाउस पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब मृतक के परिजनों की पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। आठ वर्षों से थे तैनात मूल रूप से Agra के बोदला थाना क्षेत्र निवासी देवकीनंदन पिछले आठ वर्षों से कोसमा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक शाम पहले उनकी उनसे बातचीत हुई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ थे। सुबह अचानक बिजली घर से फोन कर उनकी मौत की सूचना दी गई। एसएसओ पर उठे सवाल रात में ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ अनिल कुमार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अनिल कुमार ने केवल यह बताया कि देवकीनंदन को खून की उल्टियां हुई थीं, लेकिन पूरी घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं दी। मामला तब और संदिग्ध हो गया, जब पोस्टमार्टम हाउस पर पूछताछ के दौरान एसएसओ अनिल कुमार के दीवार कूदकर भागने की बात सामने आई। इससे परिजनों का शक और गहरा गया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। काम के दबाव का आरोप मृतक के पुत्र अमित कुमार ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके पिता पर अत्यधिक कार्य का दबाव डाला जाता था और उन्हें अवकाश भी नहीं दिया जाता था। परिजनों ने यह भी कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जबकि बिजली विभाग के अधिकारी मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत भवन में बंधे मिले पशु, डीएम ने जताई नाराजगी:कौशांबी जिलाधिकारी ने अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश
    Next Article
    प्रधान के बेटे को मजदूरी में 6.6 लाख भुगतान:देवरिया में आरटीआई से खुलासा, 5 सचिव की भूमिका भी संदिग्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment