Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में विवाहिता की मौत:परिजनों का आरोप- पति और सास ने मारपीट कर जहर दिया, शव छिपाने के लिए दे रहे थे डेढ़ लाख

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान संतपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार की 32 वर्षीय पत्नी ममता के रूप में हुई है। आगरा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की बहन अंजू देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि ममता के पति और सास ने उसे मारपीट कर जहर पिला दिया। इसके बाद उसे मैनपुरी इमरजेंसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया। सैफई में स्थिति में सुधार न होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने के बाद उसकी मौत हो गई। अंजू ने बताया कि शव को लेकर लौटते समय ससुराल पक्ष के लोग घिरौर में मिले। उन्होंने शव अपने कब्जे में लेने के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की पेशकश की। परिजनों के मना करने पर पति पोस्टमार्टम हाउस तक आया, लेकिन बाद में वहां से गायब हो गया। मृतका की बहन ने बताया कि 15 साल पहले हुई शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने ममता को परेशान किया। वह ज्यादातर समय मायके में रहती थी। एक महीने पहले ही उसका पति उसे ससुराल ले गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाड़ियों पर जाति लिखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:थानों से भी नाम के आगे से हटेगी जाति, DIG अजय साहनी का आदेश
    Next Article
    गाजीपुर में पूर्व विधायक अवधेश राय का अंतिम संस्कार:1942 में शहीद हुए नारायण राय के बेटे थे, नेहरू ने 2 माह की उम्र में गोद में लिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment