Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी काम पर गई थी, बच्चों को बाहर भेजकर कमरा किया बंद

    1 day ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में गुरुवार को एक युवक ने किराये के कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी दूसरे घर में काम करने गई थी। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बच्चों को बाहर भेजकर अंदर से बंद किया दरवाजा मृतक की पहचान कुलदीप उर्फ दीपू (32) पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुरावली थाना क्षेत्र के रौसिंगपुर गांव का रहने वाला था और करीब 10 साल से पत्नी ज्योति व बच्चों के साथ बेवर के रामबाग में किराये के मकान में रह रहा था। बताया गया कि घटना से पहले कुलदीप ने बच्चों को कमरे से बाहर भेजा और अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बच्चों ने खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बच्चों ने काम पर गई मां ज्योति को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। कुलदीप के परिवार में पत्नी ज्योति के अलावा चार साल का बेटा शिवांश और आठ साल की बेटी तान्या हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 हजार की रिश्वत लेते गन्ना विभाग का बाबू गिरफ्तार:रामपुर में ग्रेच्युटी का भुगतान कराने के नाम पर मांगा था रुपए
    Next Article
    हाथरस बार एसोसिएशन का 15 दिसंबर को चुनाव:727 अधिवक्ता करेंगे मतदान, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होंगे नामांकन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment