Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में युवक ने सीने में गोली मारकर किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, लिखा- ‘लव ही तो है, लाइफ टाइम थोड़ी रहेगा’

    11 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में युवक ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर में अकेला था। वह एक तमंचा लेकर अपने कमरे में गया। बेड पर लेटा। तमंचे को सीने पर दाईं ओर रखा और गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी देखने पहुंचे। घर के अंदर युवक खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। उसे लेकर सीएचसी गए, वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैनपुरी जिला अस्पातल भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बेवर थाना के काजी टोला मोहल्ले की है। घटना से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर फिल्म के चर्चित डायलॉग वाला स्टेटस भी लगाया था। इसमें लिखा था- प्यार ही तो है, लाइफ टाइम थोड़ी रहेगा। सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला बेवर का रहने वाला मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह (32) दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह किसी काम से कुछ दिन के लिए जयपुर गया था। वहां से गुरुवार को ही वह अपने घर लौटा था। वह अपने ननिहाल में अलग घर बनवाकर अपने परिवार के साथ रहता था। आजम के मामा शमशाद अली के मुताबिक, शुक्रवार को आजम घर पर अकेला ही था। उसकी मां माहजमा और दो बहनें रिश्तेदारी में गुरसहायगंज गई थीं। जबकि उसके पिता और भाई जयपुर में थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसके कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग कमरे की ओर दौड़े। वहां आजम खून से लथपथ पड़ा मिला। पड़ोसी उसे पहले सीएचसी बेवर ले गए। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल भेज दिया। 10 साल पुराने लव अफेयर का मामला आया सामने परिजनों के मुताबिक, करीब 10 साल पहले आजम का मोहल्ला चमनगंज निवासी रुबीना से अफेयर था। करीब तीन साल पहले रुबीना की शादी कानपुर के बिल्हौर निवासी अहमद से हो गई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। परिजनों का आरोप है कि रुबीना आजम पर 70 हजार रुपये लौटाने के लिए फोन पर दबाव बना रही थी। कमरे से तमंचा, चार कारतूस और मोबाइल बरामद बेवर थाना पुलिस घटना स्थल पर गई। कमरे की तलाशी ली। पुलिस को वहां से एक तमंचा, उसकी नाल में फंसा एक खोखा, चार जिंदा कारतूस और आजम का मोबाइल फोन मिला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य सबूत इकट्ठा किए। ------------------------------------------ यह खबर भी पढ़े… 'तुम बहुत सुंदर हो, मेरी पत्नी खुश नहीं रख पाती':महिला बोली- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी; जौनपुर में होमगार्ड प्लाटून कमांडर ने किया रेप 'मेरी पत्नी मुझे खुश नहीं रख पाती। मैं तुम्हारे साथ ही रहूंगा। ऐसी बातें बोलकर धर्मेंद्र मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ रिलेशन बनाता था। मैं पहली बार प्रेग्नेंट भी उसी की वजह से हुई थी। अब मेरे पति भी मुझे साथ रखने को तैयार नहीं हैं। मुझे न्याय नहीं मिला, तो लखनऊ में CM आवास के सामने आत्मदाह कर लूंगी।' पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 13 साल की किशोरी लापता:पिता बोले- पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया, विरोध करने पर भाई को पीटा
    Next Article
    आगरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई:कुट्टू का आटा और घी सहित 13 चीजों के लिए नमूने, 18,950 रुपए का सामान जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment