Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा बचाने को कांग्रेस की 15 किमी पदयात्रा:केंद्र सरकार पर मनरेगा कमजोर करने का आरोप, आंदोलन तेज करने का संकल्प

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार को "मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा" निकाली गई। यह यात्रा सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र से शुरू होकर लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां जनसभा के साथ इसका समापन हुआ। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण मजदूर और समर्थक शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यह पदयात्रा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक जिले में आयोजित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है और उसकी जगह नई योजना लागू करने की तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी इसी के विरोध में मैदान में उतरी है। कुशवाहा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों, मजदूरों और नौजवानों के अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। वक्ताओं ने मनरेगा को ग्रामीण मजदूरों के लिए 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना बताया। उन्होंने कहा कि यह गांवों में जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान करती है। यदि इस योजना को समाप्त किया जाता है या इसके स्वरूप में बदलाव होता है, तो ग्रामीण मजदूरों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि पार्टी जमीनी स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी। नेताओं ने दावा किया कि जिस तरह केंद्र सरकार को पूर्व में किसान कानून वापस लेने पड़े थे, उसी तरह जनदबाव के माध्यम से मनरेगा को भी मजबूती के साथ लागू कराया जाएगा। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय पर हुई सभा में सरकार से मनरेगा को यथावत रखने और ग्रामीण रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई। कार्यक्रम के अंत में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का शव ट्यूबवेल के कमरे में लटका मिला:रायबरेली में परिवार ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    नगर निगम ने 28 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्त की:संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन, बहाली न होने पर हड़ताल की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment