Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा भ्रष्टाचार में DM का बड़ा एक्शन:दोषी प्रधान, सचिव, टीए और रोजगार सेवक से होगी वसूली, श्रमिकों को मिलेगा भुगतान

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत तामा में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत परियोजना के बजाय दूसरी जगह कार्य कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी ने दोषी प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक (टीए) और रोजगार सेवक से धनराशि वसूल कर मजदूरों को भुगतान करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, शिथिल अनुश्रवण के लिए तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को चेतावनी जारी करने और ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का भी आदेश दिया गया है। तकनीकी सहायक अग्रिम आदेश तक अन्य परियोजनाओं की मापी नहीं कर पाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जयकेश त्रिपाठी के अनुसार, ग्राम पंचायत तामा उर्फ तामेश्वरनाथ में मनरेगा से झझवा तालाब के तीसरे भाग की खुदाई और सफाई की परियोजना स्वीकृत हुई थी। हालांकि, मनरेगा गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए स्वीकृत परियोजना से अलग, एक अस्वीकृत स्थान पर कार्य कराया गया। यह कार्य 09 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 तक चला, जिसमें मस्टर रोल संख्या 3791, 3792, 3793 और 3794 पर कुल 45 श्रमिकों को नियोजित दिखाया गया। रोजगार सेवक रंजीता गोस्वामी ने उपस्थिति दर्ज की, जिस पर प्रधान अंजू पासवान और ग्राम पंचायत सचिव अमरनाथ गुप्ता के भी हस्ताक्षर हैं। तकनीकी सहायक रज्जन कुमार श्रीवास्तव ने इन श्रमिकों की उपस्थिति के सापेक्ष 1 लाख 40 हजार 112 रुपये का मापांकन किया। इसके आधार पर 28 जुलाई 2025 को वेजलिस्ट (मजदूरी सूची) जनरेट की गई, जिस पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अमरनाथ गुप्ता के हस्ताक्षर थे। इसके बावजूद, भुगतान की कार्यवाही नहीं की गई और विकास खंड द्वारा बिना किसी कारण के वेजलिस्ट को डिलीट कर दिया गया, जिससे मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिली। मजदूरों को मजदूरी का भुगतान न होने के कारण यह मामला संज्ञान में आया। इस प्रकरण में संबंधित सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का पक्ष प्राप्त किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाड़ी की बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:बिजनौर पुलिस ने चोरी की बैटरी की बरामद
    Next Article
    देवरिया में मौसम का मिजाज बदला:तापमान गिरा, तेज हवा और कोहरे से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment