Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव की रणनीति तैयार

    13 hours ago

    1

    0

    कासगंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने घोषणा की है कि मनरेगा का नाम बदलने और इसे कमजोर करने के केंद्र सरकार के कथित प्रयासों के विरोध में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने नदरई गेट स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस घेराव के लिए कासगंज से भी दर्जनों कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। पांडेय ने बताया कि यूपीए-1 सरकार ने 20 वर्ष पहले मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को लागू कर काम के अधिकार को साकार किया था। इस योजना ने ग्राम पंचायतों को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। कोविड-19 महामारी जैसे संकटों के दौरान यह ग्रामीण भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जीवन रेखा साबित हुई। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी देने वाले इस कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने प्रतिबद्धता जताई है कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक मनरेगा बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। भाजपा के इस कथित मजदूर विरोधी कदम के विरोध में कांग्रेस ने 3 जनवरी से ही पूरे देश में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' शुरू कर दिया था। पिछले एक महीने से जारी इस अभियान में गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में 5000 से अधिक 'मनरेगा बचाओ चौपालों' का आयोजन किया जा चुका है और 13 फरवरी को सभी 75 जनपदों में 'मनरेगा बचाओ पदयात्रा' निकाली गई थी। 'मनरेगा बचाओ संग्राम' का दूसरा चरण 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव के साथ शुरू होगा। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं और जनता से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है, ताकि केंद्र की मोदी सरकार को मनरेगा के महत्व से अवगत कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में बिजली मरम्मत करते लाइनमैन की मौत:परिजनों का आरोप, 33 हजार वोल्ट की आपूर्ति चालू की गई
    Next Article
    पीड़ित बोला- बड़े नाम होने की वजह से निवेश किया:मैनपुरी से 30 करोड़ की हुई ठगी, एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 पर दर्ज है FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment