Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसून पश्चिमी तट पर अटका, मुंबई 7-8 दिनों में पहुंचेगा:देश के 103 जिलों में ही सामान्य बारिश; राजस्थान के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    17 hours ago

    1

    0

    मानसून 8 जून से पश्चिमी तट पर लगभग स्थिर है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मानसून को मुंबई आने में 7-8 दिन लग सकते हैं। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर एरिया यानी डिप्रेशन नहीं बनना है। मानसून की धीमी रफ्तार की वजह से देश के 723 जिलों में से सिर्फ 103 में ही सामान्य बारिश हुई है। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा समेत 23 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में झुंझुनूं समेत राज्य के 10 जिलों में 2 इंच बारिश हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के रायसेन, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और सागर समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का असर रहेगा। बिहार के भागलपुर, पूर्णिया और चंपारण समेत 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को पटना समेत 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश और तेज हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान सामान्य से 6°C तक कम दर्ज किया गया, जिससे यह जून का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद मानसून 13 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून देशभर से मौसम की तस्वीरें… 10 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दर्ज किया गया। यहां पारा 43°C रहा। वहीं यूपी के बांदा और प्रयागराज में 42.6°C, एमपी के खजुराहो 42.2°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.2°C और ओडिशा के बौध में 42.6°C रहा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 18 जून: बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना। बिहार में कुछ जगहों पर 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 जून: जेट स्ट्रीम कमजोर होने पर आगे बढ़ेगा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं। जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली अत्यंत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थानः जयपुर, भरतपुर और कोटा समेंत 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से गर्मी कम हो गई है। बुधवार को भी 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों के लिए आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशः जून में 35% काम बारिश हुई, अगले हफ्ते मानसून एंट्री संभव मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री अब 21 से 23 जून के बीच होने का अनुमान है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो तेलंगाना के भद्राचलम में मानसून एक सप्ताह से अटका हुआ है। इस वजह से एमपी के साथ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में यह लेट हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार- मानसून थमा, कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में बिहार समेत पूरे देशभर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। नतीजा प्रदेश के कई जिले तेज धूप और उमस भरी गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को पटना समेत 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः सिरसा, हिसार और जींद समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण समय से पहले मानसून का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 जून तक बारिश का दौर इसी प्रकार बना रहेगा। आज प्रदेश के सिरसा, हिसार और जींद समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंडः 5 जिलों में बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में तापमान 3°C तक बढ़ेगा उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन औक कपूरथला समेत पंजाब के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात के वडोदरा में बस-ट्रक की टक्कर, 6 की मौत:31 घायल; राजस्थान से सूरत जा रही थी बस, अंदर फंसे लोगों को SDRF-NDRF ने निकाला
    Next Article
    अन्नामलाई 14 सितंबर को अपनी पार्टी घोषित करेंगे:टीम में 50 से कम उम्र के ही सदस्य होंगे; ‘वी द लीडर’ आंदोलन चला रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment