Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई: KCP और UNLF के तीन उग्रवादी वसूली के आरोप में पकड़े गए

    6 hours ago

    4

    0

    सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में मणिपुर के बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों से अलग-अलग संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के सक्रिय सदस्य नगंगोम इबोमचा सिंह (28) को बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के इरेंगबाम मामांग माखा लेइकाई से जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उसी दिन संगठन के एक अन्य सक्रिय कैडर कोंजेंगबाम कुमारजीत सिंह (41) को जिले के नामबोल स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के एक कैडर थिंगबाइजाम नाओबी सिंह (47) को इंफाल पूर्वी जिले में वांगखेई आयांगपल्ली रोड से गिरफ्तार किया गया। वह सरकारी कार्यालयों और निजी कंपनियों से जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल था।यूएनएलएफ (पाम्बेई) ने 2023 में केंद्र और राज्य सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, इसके सदस्य कथित तौर पर जबरन वसूली और हथियार रखने सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहे, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आतंकियों को मौत का खौफ, पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया
    Next Article
    उत्तर प्रदेश में SIR के जरिए दलितों और पिछड़ों को निशाना बना रही BJP: Congress

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment