Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मरे बेटे से मां बोली- उठ जा...मेरे साथ घर चल:लाश गोद में रखकर रोती रही; आगरा में 45 फीट ऊंचे झूले से गिरकर हुई थी मौत

    18 hours ago

    2

    0

    ‘बेटा उठ जा, मैं कुछ नहीं कहूंगी। उठ जा बेटे तुझे तो बहुत गर्मी लगती है। तू जैसे मेरे साथ आया था, वैसे ही घर चल।’ मां रोते हुए बेटे की लाश से यह बात कह रही थी। लाश का सिर गोद में रखे थी। बीच-बीच में कभी उसका सीना दबाती, तो कभी उसे गले लगाती। कभी हथेलियां रगड़ती। दूसरी तरफ पिता और छोटा भाई बैठकर रो रहे थे। छोटा भाई कहता है- भाई उठ जा यार। आगरा में 45 फीट ऊंचे जिप लाइन झूले से गिरने से 16 साल के कुनाल अग्रवाल की मौत हो गई थी। वह मां, बाप और भाई के साथ फिरोजाबाद से आगरा घूमने आया था। रविवार (24 मई) को हुई इस घटना का मंगलवार को 17 सेकंड का नया वीडियो सामने आया। इसमें कुनाल की लाश फर्श पर पड़ी थी। इधर, आज ही कुनाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई। इसमें मौत की वजह- माथे की दाहिनी तरफ की हड्डी टूटना बताया गया है। इससे वह कोमा में चला गया और फिर मौत हो गई। 2 तस्वीरें… पढ़िए कुनाल के माता-पिता ने और क्या कहा कुनाल की मौत के बाद से उसके माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मां रिंकी अग्रवाल रोते हुए बताती हैं- कुनाल को जिप लाइन पर चढ़ाकर बेल्ट पहनाई और दूसरी तरफ के लिए छोड़ दिया। अचानक जिप लाइन का हुक टूट गया। वह पहले लोहे की जाली से टकराया और फिर सीधे जमीन पर गिर पड़ा। बेटे के गिरने के बाद हम मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कोई कर्मचारी सामने नहीं आया। बाद में वहां मौजूद लोगों की मदद से कुनाल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चौपाटी प्रबंधन और मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। वहीं, पिता पंकज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चौपाटी संचालकों की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई। हादसे के वक्त नीचे कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। लॉक और सुरक्षा उपकरणों की ठीक से जांच किए बिना ही बच्चे को जिप लाइन पर भेज दिया गया था। बेटे की जिद पर पिता ने जिपिंग के लिए हां की थी फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया- मेरे 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा कुनाल 11वीं में पढ़ता था। छोटा मयंक है। संडे होने की वजह से फैमिली के साथ आगरा आए थे। सुबह पहले खाटू श्याम मंदिर गए। वहां से गोल्ड सिनेमा में फिल्म देखी। शाम 5 बजे ताजगंज की चौपाटी पर पहुंचे। कुनाल को एडवेंचर का शौक था। जिप लाइन को देखकर वह जिद करने लगा। कहने लगा कि उसे भी जिपिंग करनी है। मैंने हामी भर दी। हमने 400 रुपए का टिकट खरीदा। जब बेटा जिप लाइन पर जाने लगा, तो छोटे भाई मयंक से बोला- तुम मेरा वीडियो बनाते रहना। मयंक ही कुनाल का वीडियो बना रहा था। उन्होंने बताया- कर्मचारियों ने बच्चे को जिप लाइन पर चढ़ाया और बेल्ट पहनाई। उसे दूसरे छोर की तरफ छोड़ा गया। इसी दौरान हुक टूट गया। मेरी आंखों के सामने मेरा बेटा बच्चा पहले लोहे की जाली से टकराया, फिर सीधे जमीन पर आ गिरा। पिता रोते हुए बोले- अपने बच्चों को यहां मत लाया करो मां-बाप का रोते हुए 16 सेकंड का जो वीडियो आया है। इसमें पिता (रोते और लोगों से गुहार लगाते हुए) कहते हैं- पुलिस को फोन लगा दो... पुलिस को फोन लगा दो कोई। एक बार हमारे कहने से फोन लगा दो। अपने-अपने बच्चों को संभालो, यहां मत लाया करो कोई भी... अपने बच्चों को। यहां बहुत लापरवाही है। किसी का कोई ध्यान नहीं रखते हैं। पैसों के नाम पर लूटते हैं। लापरवाही करते हैं। मां (रोते हुए)- कोई तो पुलिस को फोन लगा दो... कोई फोन लगा दो। आस-पास कई लोग खड़े होकर माता-पिता को देखते रहे। कुछ लोग अपने मोबाइल फोन पर बात या रिकॉर्डिंग करते रहे। पिता बोले- समय पर इलाज नहीं मिला, मेरी आंखों के सामने मौत हुई पिता पंकज अग्रवाल ने बताया- हादसे के बाद चौपाटी में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। न ही अस्पताल ले जाने के लिए कोई गाड़ी मौजूद थी। इस वजह से बेटे को समय पर इलाज नहीं मिल सका। मेरी आंखों के सामने ही उसकी मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर बोले- दोषियों के खिलाफ एक्शन लेंगे आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ADCP हिमांशु गौरव ने बताया कि शुरुआती जांच में सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या लापरवाही की वजह से। ADA ने 1 साल पहले कंपनी को ठेका दिया था आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ताजगंज में जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर साल- 2023 में चौपाटी विकसित की थी। शुरुआत में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भी यहां अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन, एक साल बाद लोगों का आना कम हो गया। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में EOD (एवरी अदर डे) एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को संचालन का ठेका दिया गया। कंपनी ने यहां जिप लाइनिंग, जिप साइक्लिंग, गो-कार्टिंग और बुलराइड जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए। इसके बाद रोमांच पसंद करने वाले युवाओं की यहां आवाजाही बढ़ने लगी। ईओडी एडवेंचर कंपनी के पास चौपाटी के अलावा आगरा के सुभाष पार्क का भी ठेका है। सुभाष पार्क भी एडीए के अंडर में आता है। एडीए वीसी ने हादसे के बाद 5 सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें एडीए सचिव, रिचा कौशिक पीपी, चीफ इंजीनियर सजीव कुमार, एक्सईएन विद्युत अनिल कुमार और प्रभारी प्रवर्तन जांच करेंगे। जिप लाइन क्या होती है, जानिए... जिप लाइन एक तरह के झूले जैसा एडवेंचरस खेल होता है। इसमें एक मजबूत तार या केबल दो ऊंची जगहों के बीच लगी होती है। व्यक्ति को सुरक्षा बेल्ट और हुक से इस तार से बांध दिया जाता है। जब उसे छोड़ा जाता है, तो वह तार के सहारे फिसलते हुए एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचता है। इसमें व्यक्ति हवा में लटककर तेजी से आगे बढ़ता है, इसलिए इसे रोमांचक खेल माना जाता है। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया- संतोष दुबे ईओडी (एवरी अदर डे) एडवेंचर कंपनी का मैनेजर है। अभिषेक सेफ्टी इंचार्ज है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुनाल के पिता की एप्लिकेशन पर ताजगंज थाने में बीएनएस की धारा- 105 (गैरइरादतन हत्या का केस) में दर्ज किया गया है। अब एवरी अदर डे कंपनी के बारे में जानिए? यह थीम आधारित एडवेंचर पार्क कंपनी है। इसके पार्क दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा और करनाल समेत कई शहरों में मौजूद हैं। इन पार्कों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और एडवेंचर गतिविधियां उपलब्ध होती हैं। 2 घंटे तक चौपाटी में रही जांच टीम मामले में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की 5 सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। एडीए सचिव संजय कुमार के नेतृत्व में हादसे लगभग 41 घंटे बाद मौके पर पहुंची टीम ने न सिर्फ जिप लाइन के तारों की पड़ताल की। बल्कि उस तरह की बेल्ट का हुक भी चेक किया गया, जिसके खुलने से लड़का 45 फीट ऊंचाई गिरा था। जांच टीम लगभग 2 घंटे तक चौपाटी में रही। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कई पहलुओं पर हादसे के कारण की जांच की। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में तूफान, 7 जिलों में आंधी-बारिश, सैकड़ों पेड़-पोल उखड़े, घरों की टंकियां उड़ीं; 2 दिन बाद पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट यूपी में नौतपा में मौसम बदल गया है। सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। लखनऊ में 90 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आया। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव, बस्ती, गोंडा, संभल और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश हुई। बस्ती-गोंडा में पेड़-पोल उखड़ गए। सीतापुर में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- कार वाले 45 रुपए के गमले चुरा ले गए, SSC एग्जाम में कुर्सी-कंप्यूटर तोड़े, व्हीलचेयर से कॉकरोच बनकर पहुंचा
    Next Article
    झांसी में 13 साल की दुल्हन ने दी जान:26 दिन पहले हुई थी शादी, मां से बोली "मम्मी मैंने दवाई खा ली"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment