Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरे पति को मारने वाले चाचा को फांसी हो':अमेठी में रोते हुए बोली लव मैरिज करने वाली पत्नी, लड़की वालों ने आंखें फोड़कर हत्या की थी

    9 hours ago

    1

    0

    अमेठी के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड के तीसरे दिन बुधवार को पत्नी श्वेता यादव ससुराल पहुंचीं। उन्होंने कहा- जैसे मेरे पति की बेरहमी से हत्या की गई, वैसे ही मेरे आरोपी चाचा को भी फांसी दी जाए। पुलिस बाकी आरोपियों को भी एनकाउंटर में मार गिराए। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। अंकित के परिवारवाले मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर आज सुबह अमेठी रोड पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस अफसरों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। हत्या के करीब 40 घंटे बाद युवक के परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। घटना सोमवार रात की है, जब बेटी श्वेता की लव मैरिज से गुस्साए परिवारवालों ने दामाद अंकित कश्यप (22) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसकी आंखें फोड़ने के बाद प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब पूरी घटना विस्तार से… पूरे मान सिंह के वार्ड नंबर-17 के रहने वाले कल्लू कश्यप के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा अंकित कश्यप (22) था। कल्लू के घर से करीब 50 मीटर दूर हौसला यादव का घर है। हौसला की इकलौती बेटी श्वेता का अंकित से अफेयर हो गया था। करीब 3 साल पहले श्वेता को अंकित ने घर से भगाकर लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद श्वेता के घरवालों ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। बाद में पुलिस ने श्वेता और अंकित को बरामद कर लिया था। श्वेता बालिग थी। उसने पति अंकित के साथ रहने की जिद की। इसके बाद दोनों ने घर छोड़ दिया और दिल्ली में जाकर रहने लगे। दिल्ली में अंकित प्राइवेट जॉब करता था। वहीं पर किराए का कमरा लेकर रहता था। अंकित और श्वेता के 2 बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 2 साल और छोटे की एक साल है। 31 जुलाई को दिल्ली से लौटा था अंकित अंकित 31 जुलाई को पत्नी श्वेता और दोनों बच्चों को दिल्ली में छोड़कर अपने घरवालों से मिलने अमेठी आया था। सोमवार की रात उसे वापस दिल्ली जाना था। इसके लिए वह शाम को बाजार से कुछ सामान लेने गया था। रात करीब 8:30 बजे अंकित जब बाजार से लौटा, तो श्वेता के चाचा सुकई, चाची सरिता, बाबा राम सुंदर (60) और दादी रंजना ने घेरकर उसे पकड़ लिया। उसे घसीटकर अपने घर ले गए। एक कमरे में बंद कर जमकर लात-घूसों से पीटा। फिर उसकी आंखें फोड़ दी। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काटकर उसका गला रेत दिया। अंकित की चीख-पुकार सुनकर उसके घरवाले मौके पर पहुंचे, तो श्वेता के घरवाले पिछले दरवाजे से भाग गए। घरवाले खून से लथपथ पड़े अंकित को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल ले गए। लेकिन, अंकित की हालत नाजुक देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ लाते समय अंकित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की हत्या से गुस्साए परिवारवालों ने हाईवे जाम किया अंकित की मौत की खबर मिलते ही सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे परिवारवाले जिला अस्पताल पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके बाद सुल्तानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख 7 थानों की फोर्स समेत एसपी सरवणन टी भी देर रात मौके पर पहुंचे। एसपी बोले- हम परिवार को जरूर न्याय दिलाएंगे पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी सरवणन टी ने बताया- मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें पति ने सुसाइड किया तो गर्भवती पत्नी ने तेजाब पीया, कानपुर में आईसीयू में एडमिट, 2 साल पहले दिल्ली में लव-मैरिज की थी यूपी में हमीरपुर के रहने वाले एक युवक ने बेंगलुरु में सुसाइड कर लिया। फंदे पर लटकते वक्त उसने पत्नी को वीडियो कॉल की। पत्नी घबरा गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मां ने तुरंत बेंगलुरु में उसके साथियों को फोन किया। कहा कि कमरे में जाकर युवक को बचाओ। जब तक दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। युवक की मौत हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    तरुण खटीक को न्याय दिलाने की मांग:प्रतिमा के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचे भाई अरुण खटीक
    Next Article
    संभल में युवक की मौत, बंगाली डॉक्टर का अस्पताल सील:पेट दर्द-बुखार के बाद भर्ती, गलत इलाज का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment