Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीराबाई चानू गोल्ड के लिए उतरेंगी:कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन आज; भारतीय खिलाड़ी 5 खेलों में दिखाएंगे दम

    8 hours ago

    1

    0

    कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल्स, स्विमिंग और बॉक्सिंग में चुनौती पेश करेंगे। भारतीय की सबसे ज्यादा उम्मीदें वेटलिफ्टिंग से रहेंगी। ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू महिला 49 किग्रा फाइनल में उतरेंगी। दिनभर में कुल 14 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे। इनमें सबसे ज्यादा 9 स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, 3 वेटलिफ्टिंग और 2 आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में होंगे। जिम्नास्टिक्स और लॉन बॉल्स में कई मुकाबले जिम्नास्टिक में शाम 4:30 बजे योगेश्वर सिंह और तपन मोहंती पुरुष ऑल-अराउंड फाइनल खेलेंगे। वहीं रात 10:30 बजे महिला ऑल-अराउंड फाइनल होगा। इसमें भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करने पर उतरेंगे। लॉन बॉल्स में दोपहर 1 बजे रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले में नामीबिया से भिड़ेगी। वहीं शाम 7:15 बजे पुतुल सोनोवाल पुरुष सिंगल्स सेक्शनल प्ले में माल्टा के शॉन जेम्स पार्निस का सामना करेंगे। वेटलिफ्टिंग में तीन भारतीयों पर नजर दोपहर 2 बजे ऋषिकांत सिंह पुरुष 60 किग्रा फाइनल में उतरेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे मीराबाई चानू महिला 49 किग्रा फाइनल में गोल्ड के लिए मुकाबला करेंगी। रात 11 बजे एम राजा पुरुष 65 किग्रा फाइनल में हिस्सा लेंगे। स्विमिंग और बॉक्सिंग में भी चुनौती स्विमिंग में शाम 4:39 बजे श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और धाक्शन शशिकुमार पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट्स में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर भारतीय टीम रात 1:56 बजे फाइनल खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 27 जुलाई को होगा। बॉक्सिंग में रात 10:45 बजे प्रीति पवार महिला 54 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में मलावी की डेबोरा मटेंजे से भिड़ेंगी। इसके बाद रात 11:45 बजे जदुमणि सिंह पुरुष 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में पाकिस्तान के मुक्केबाज का सामना करेंगे। 27 जुलाई को रात 12:45 बजे आदित्य प्रताप यादव पुरुष 65 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में युगांडा के मुक्केबाज के खिलाफ उतरेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने इस साल सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए:जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत; सूर्यवंशी लगातार 4 बाउंड्री लगाकर आउट हुए
    Next Article
    जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत:तीसरा टी-20 आज, ईशान-तिलक फॉर्म में; बॉलिंग में प्रिंस ने सबसे ज्यादा विकेट लिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment