Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्बल कारोबारी ने रंगदारी का आरोप लगाया:कर्ज चुकाने के बाद भी हर महीने मांगे जा रहे 1.25 लाख

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली। एक मार्बल कारोबारी ने दो व्यक्तियों पर कर्ज चुकाने के बाद भी रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। कारोबारी का दावा है कि 20 लाख रुपये के कर्ज के एवज में वह मूलधन और ब्याज चुका चुका है, लेकिन अब भी उससे हर महीने 1.25 लाख रुपये की मांग की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजस्थान के नागौर निवासी रिजवान अहमद ने एसएसपी अनुराग आर्य को दी शिकायत में बताया कि मोहम्मद साजिद और इकबाल रजा ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए उस पर दबाव बनाया। लॉकडाउन के दौरान कारोबार ठप होने पर उन्होंने 2 प्रतिशत मासिक ब्याज पर 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। आरोप है कि कर्ज के बदले पांच-पांच लाख रुपये के चार ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराए गए थे। रिजवान अहमद के अनुसार, उन्होंने जनवरी 2021 से नियमित रूप से हर महीने 1.25 लाख रुपये का भुगतान किया है और अब तक पूरी रकम चुका दी है। इसके बावजूद, आरोपी चेक लौटाने से इनकार कर रहे हैं और लगातार अतिरिक्त रकम की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रकम न देने पर उसकी दुकान पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। 22 जनवरी 2026 की रात उसे कथित तौर पर बुलाकर दोबारा भुगतान का दबाव बनाया गया था, जिससे वह किसी तरह बच निकला। पहले थाना किला में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने पर रिजवान ने एसएसपी से गुहार लगाई थी। एसएसपी के निर्देश पर अब थाना बारादरी में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वें बजट में श्रावस्ती के विकास, शिक्षा-स्वास्थ्य पर खास ध्यान:बाढ़ शरणालय निर्माण, बलरामपुर श्रावस्ती बौद्ध सर्किट से जुड़ेगा, 53.47 लाख रुपए स्वीकृत
    Next Article
    BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर पार्षद कानपुर आए:मेयर की शिकायत, कहा- अम्मा एक बच्चे को दूध मलाई दे रहीं, दूसरे को पानी में जहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment