Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्च के महीने में घने कोहरे की वापसी:श्रावस्ती में जनवरी जैसा मौसम, सुबह दृश्यता कम होने से हेडलाइट जलाकर चले वाहन

    6 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मार्च माह में घने कोहरे की चादर छा जाने से लोगों को जनवरी जैसी ठंड का अनुभव हुआ। सुबह करीब 8 बजे तक पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। कम दृश्यता के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे और मुख्य मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला और हल्का कोहरा छाने लगा। रात 12 बजे तक कोहरा और घना हो गया, जिससे आसपास की चीजें साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। गुरुवार सुबह तक कोहरा बना रहा, जिससे मार्च में जनवरी जैसा मौसम महसूस हुआ। बताया गया कि 10 फरवरी के बाद से मौसम पूरी तरह साफ हो गया था और कोहरा नहीं देखा गया था। ऐसे में मार्च में अचानक कोहरे की वापसी से लोग हैरान रह गए। सुबह 9 बजे के बाद भी हल्की ठंड महसूस की गई, हालांकि धूप खिल गई लेकिन धुंध का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय ठंड महसूस की गई। विभाग ने बताया कि आने वाले एक-दो दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। जानकारों के मुताबिक, करीब 18 साल पहले भी मार्च के महीने में इस तरह की धुंध देखी गई थी। सुबह करीब 9 बजे के बाद धूप निकलने के बावजूद वातावरण में धुंध का असर कुछ समय तक बना रहा। इस अचानक बदले मौसम ने लोगों को हल्की सर्दी की याद दिला दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 53 हजार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर टीका:स्वास्थ्य विभाग 1 अप्रैल से चलाएगा HPV टीकाकरण अभियान
    Next Article
    फायरिंग-बम से हमला करने वाला पुराना बमबाज:प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य, रेस्टोरेंट पर भी कर चुका है बमबाजी, जेल भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment