Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फायरिंग-बम से हमला करने वाला पुराना बमबाज:प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य, रेस्टोरेंट पर भी कर चुका है बमबाजी, जेल भेजा गया

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंगलवार आधी रात मैरिज लॉन के बाहर फायरिंग और बमबाजी की घटना के एक आरोपी के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि उसका फायरिंग और बमबाजी करने का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। 2022 में वह महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य निर्भय द्विवेदी पर भी हमला कर चुका है। इसके अलावा 2023 में उसने एक रेस्टोरेंट पर भी ताबड़तोड़ बम चलाए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम आशुतोष सिंह है, जो प्रतापगढ़ के सांगीपुर का रहने वाला है। महज 20 साल के इस बदमाश पर पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, मारपीट, धमकी, बमबाजी और फायरिंग समेत अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। बड़े हनुमान मंदिर के पास की थी वारदात पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 4 जुलाई 2022 को उसने दारागंज में बड़े हनुमान मंदिर के पास अपने कई साथियों के साथ मिलकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य निर्भय कुमार द्विवेदी पर फायरिंग की थी और बम से हमला भी किया था। इसके अलावा 24 फरवरी 2023 को उसने जाट टाउन में लिडिल रोड स्थित एलडराडो रेस्टोरेंट पर रात करीब 9:30 बजे ताबड़तोड़ बमबाजी की थी। रेस्टोरेंट मालिक संदीप पांडेय ने आरोप लगाया था कि उसके भतीजे सुजल सिंह से हुए विवाद को लेकर आशुतोष और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें उसकी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। फिलहाल कीडगंज पुलिस ने बैरहना में मैरिज लॉन के बाहर ऋतिक मिश्रा और सतीश पांडेय नाम के दो युवकों पर फायरिंग और बमबाजी के मामले में आशुतोष सिंह और उसके साथी विभव प्रताप सिंह निवासी खीरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आधी रात फायरिंग-बमबाजी से दहला कीडगंज यह वारदात 10 मार्च की रात कीडगंज के बैरहना में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई थी। गऊघाट निवासी राजन पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी ऋतिक मिश्रा निवासी दारागंज और सतीश पांडेय निवासी मांडा के साथ सोहबतियाबाग पेट्रोल पंप पर कार में डीजल भरवाने गया था। वहां से लौटते समय जार्जटाउन में थाने के पीछे वाली गली में कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया, जो असलहे और बम से लैस थे। उन्होंने पहले उन्हें धमकाया और बाद में बैरहना में परिणय गेस्ट हाउस के सामने रोककर फायरिंग और बमबाजी की। इसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। फायरिंग में ऋतिक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। आधी रात हुई इस वारदात से कीडगंज इलाका दहल उठा था। पुलिस का बयान एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद रात में ही नाकेबंदी कराई गई। कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मार्च के महीने में घने कोहरे की वापसी:श्रावस्ती में जनवरी जैसा मौसम, सुबह दृश्यता कम होने से हेडलाइट जलाकर चले वाहन
    Next Article
    हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत:वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान जमीन पर लेटने का आरोप; बेंगलुरु में शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment