Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मारहरा विधायक का दावा– सीमेंट फैक्ट्री और पावर प्लांट लगवाया:वीरेंद्र सिंह लोधी बोले–एटा में बड़े सर्किट की डिमांड की, 2017 से पहले यूपी में गुंडागर्दी थी

    9 hours ago

    1

    0

    एटा की मारहरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी का कहना है–जनता ने मुझे 2017 और 2022 में विधानसभा भेजा। यह जनादेश 'विकसित भारत' और उत्तर प्रदेश में 'परिवर्तन एवं विकास' के संकल्प का प्रतीक था। 4 साल में एटा में मैंने सड़कों का जाल बिछवाया। एटा से कासगंज रोड और एटा से गंजडुंडवारा रोड बनवाई। करीब 26 किमी की मोहनपुर रोड का चौड़ीकरण करवाया। मारहरा में आईटीआई का निर्माण कराया। 2017 से पहले पहले प्रदेश में गुंडागर्दी का बोलबाला था। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: कौन से बड़े काम अपने 4 साल के कार्यकाल में कराए? जवाब: एक बड़ा प्रोजेक्ट लाने वाले हैं, उसके लिए जगह कम पड़ रही है। एटा से कासगंज रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास 36 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कराया है। UPSIDC से उसका अलाटमेंट हुआ है। 16 करोड़ रुपये पास कराए जससे बाउंड्रीवाल का निर्माण चल है। जल्द ही जमीन उद्योग को अलॉट हो जायेगी। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। मारहरा में 2500 से 3000 और मिरहची नई नगर पंचायत बनने के बाद 2000 हजार लोगों को आवास मिले। जवाहर तापीय परियोजना पावर प्लांट और श्री सीमेंट की फैक्ट्री शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री उद्घाटन कर चुके हैं। लोगों को रोजगार मिल रहा है। एटा के लिए एक नया बाईपास बनेगा। शिकोहाबाद रोड को भी जोड़ेगा। 183 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट गया है, जो शासन में विचाराधीन है। फोरलेन के लिए डिमांड की गई है। हमारा इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप हुआ है। सड़क का चौड़ीकरण करवाएंगे। सवाल: अपने कार्यकाल को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैंने जो संकल्प लिया था उससे एक्स्ट्रा काम करवाए हैं। उम्मीद नहीं थी कि सरकार के समक्ष इतनी योजनाओं को रखेंगे तो अनुमति मिलेगी। लेकिन काम पूरे हो रहे हैं। नंबर देने का काम जनता का है। जनता ने हमको सेवा के लिए विधायक चुना है। सवाल: ऐसे कौन से कार्य आप करवा नहीं पाये? जवाब: एक बाईपास प्रस्तावित है। एटा में एक बड़े सर्किट हाउस की जरूरत है। पुराना वाला छोटा है, क्योंकि बहुत अधिकारी आते हैं, वीआईपी मूवमेंट रहता है। मैंने डिग्री कालेज की डिमांड की है जो प्रस्तावित है। सवाल: 2027 में किसकी टक्कर होने वाली है? जवाब: भारतीय जनता पार्टी की टक्कर किसी से नहीं है। भाजपा अपने संकल्प पूरे करती है। देश का गरीब 60 वर्षों तक अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा। उत्तर प्रदेश में परिवार विशेष की सरकार रही। जिसमें गुंडागर्दी चरम पर थी कोई भी जनता गुंडागर्दी को पसंद नहीं करती। सवाल: क्या 2027 में आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: जीतना–हारना जनता का आशीर्वाद होता है। टिकट के लिए पार्टी का जो निर्णय होगा, उसका पालन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में लोहे की चोरी का खुलासा:6 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का लोहा और 2 ट्रक बरामद
    Next Article
    झांसी में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज़:भारत के साथ ईरान की सलामती की मांगीं गईं दुआएं, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment