Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज़:भारत के साथ ईरान की सलामती की मांगीं गईं दुआएं, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

    7 hours ago

    1

    0

    रमजान के मुबारक महीने के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा पर झांसी में अकीदतमंदों ने बड़ी तादाद में मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। शहर की मरकज़ी मस्जिद समेत लगभग सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलविदा जुमा की अहमियत को देखते हुए आम दिनों की तुलना में मस्जिदों में करीब दोगुनी भीड़ देखने को मिली। दो तस्वीरों में देखें अलविदा की नमाज़… सुबह से ही नमाजियों का मस्जिदों की ओर रुख शुरू हो गया था। दोपहर तक कई मस्जिदों के अंदर और छतों पर नमाजियों की कतारें लग गईं। भीड़ अधिक होने के कारण शहर की कई मस्जिदों में नमाज दो जमात में अदा कराई गई, ताकि सभी लोग आसानी से नमाज पढ़ सकें। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। मेवतीपुरा और नई बस्ती स्थित शिया मस्जिद में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद वहां मौजूद लोगों ने देश में शांति और स्थिरता के साथ ही ईरान के हक में भी दुआ की। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर रमजान की बरकतों की चर्चा की। शहर के सीपरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, बिसाती बाजार की मस्जिद, कैंट क्षेत्र, कसाई मंडी समेत कई इलाकों की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। मस्जिदों के आसपास नमाज के दौरान खासा रौनक का माहौल देखने को मिला। अलविदा जुमा के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था। मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। इसके अलावा प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी लगातार हालात पर नजर बनाए रखी। कई मस्जिदों में दो जमात में पढ़ाई गई नमाज अलविदा जुमा के मौके पर मस्जिदों में नमाजियों की संख्या काफी अधिक रही। ऐसे में कई मस्जिदों में एक साथ सभी लोगों को जगह नहीं मिल सकी। इस कारण इंतजामिया कमेटियों ने नमाज दो जमात में अदा कराई, ताकि सभी अकीदतमंद आराम से नमाज पढ़ सकें। सुरक्षा के लिए ड्रोन से भी रखी गई निगरानी अलविदा जुमा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए भी भीड़ और आसपास के इलाकों पर नजर रखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारहरा विधायक का दावा– सीमेंट फैक्ट्री और पावर प्लांट लगवाया:वीरेंद्र सिंह लोधी बोले–एटा में बड़े सर्किट की डिमांड की, 2017 से पहले यूपी में गुंडागर्दी थी
    Next Article
    कन्नौज में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत, बेटा घायल; भीड़ ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment