Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैरिज लॉन के बाहर बम-गोलियां चलाईं:प्रयागराज में आधी रात आधा दर्जन बदमाशों के हमले में दो जख्मी, एक को छर्रे लगे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंगलवार आधी रात मैरिज लॉन के बाहर फायरिंग-बमबाजी कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। इसमें रितिक मिश्रा व सतीश पांडेय नाम के दो युवक जख्मी भी हुए हैं। घटना कीडगंज के बैरहना में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। दोनों रात में खाना खाकर लौट रहे थे और इसी दौरान यह वारदात हुई। सरेआम फायरिंग व बमबाजी से दहशत फैल गई। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। रात एक बजे घटना हुई घटना रात एक बजे के करीब हुई। अल्लापुर का रहने वाला रितिक अपने दोस्त सतीश के साथ बैरहना में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात एक बजे के करीब वह परिणय गेस्ट हाउस के पास था तभी वहां पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इसके बाद असलहों से फायरिंग की। साथ ही बम भी चलाए। फायरिंग-बमबाजी से दहला इलाका मैरिज लॉन के बाहर हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। फायरिंग व बमबाजी से इलाका दहल उठा। आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे तो हमलावर असलहे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। चर्चा रही कि रितिक को छर्रे लगे हैं, हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया। बताया कि उसे मारपीट में चोटें आई हैं। पहले से दर्ज हैं मुकदमे पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि हमलावरों में विभव प्रताप और आशुतोष के अलावा उनके अन्य साथी शामिल हैं। आशुतोष सांगीपुर प्रतापगढ़ का रहने वाला है और इससे पहले भी उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि रात में ही नाकेबंदी कराई गई। कुछ ही घंटो बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में जो अज्ञात आरोपी हैं, उन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर विधायक प्रदीप चौधरी का किचन VIDEO:अपने लिए खाना बनाते दिखे, लोग कर रहे सादगी की तारीफ
    Next Article
    रसोई गैस की लाइन में ग्राहकों में मारपीट:पुलिस के सामने ही भिड़ गए; हिरासत में लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment