Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रोड एक्सीडेंट में दरोगा की मौत:ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के कैसरबाग थाने में तैनात दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उनके सिर में चोट आई। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली महोबा निवासी शिव राम (59) यूपी पुलिस में एसआई के पद पर तैनात थे। इस वक्त उनकी तैनाती लखनऊ के कैसरबाग थाने में थी। सोमवार रात ड्यूटी खत्म करके ठाकुरगंज स्थित अपने किराए के कमरे पर जा रहे थे। केजीएमयू वाली रोड पर पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उनके गंभीर चोट आई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी और चार लड़कियां व पांच लड़के हैं। मामले में इंस्पेक्टर कैसरबाग का कहना है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR की मांग:समाजवादी पार्टी ने बांदा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया
    Next Article
    कासगंज में उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी:डीएम-एसपी ने की बैठक, 12480 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment