Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी:डीएम-एसपी ने की बैठक, 12480 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले में उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय परीक्षा चयन समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 3120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 12480 अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी परीक्षा के दौरान अनुशासन सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सभी मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र का मूवमेंट प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में होगा। सभी परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांगरूम में अग्निशमन उपकरण लगाए जाएंगे, साथ ही पर्याप्त पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रोड एक्सीडेंट में दरोगा की मौत:ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई
    Next Article
    दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी:मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment