Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर बूढ़ेनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर चार प्रहर पूजा:हरिद्वार समेत कई जनपदों से जुटे भक्त, जागरण में उमड़ी भीड़

    8 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूरी रात जागरण और चार प्रहर पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक और अर्चन कर उनकी कृपा प्राप्त की। भक्त पूरी रात मंदिर परिसर में डटे रहे। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। पूजन-अर्चन का क्रम रात्रि के प्रथम प्रहर से शुरू होकर चौथे प्रहर तक चला। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भस्म और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। देखें, 5 तस्वीरें… आचार्य पं. नितिन अवस्थी के नेतृत्व में पं. अतुल दूबे, संदीप दूबे, आनंद दूबे, शशिकांत अचारी, रवि शुक्ल और अमितेश उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया। घंटे-घड़ियाल की ध्वनि और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चारों प्रहर के पूजन में विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। हरिद्वार से राकेश राय तथा गाजीपुर से विकास राय, रवि राय, आचार्य मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, शगुन राय, श्रेया राय और नीलम राय विशेष रूप से उपस्थित थे। पूरी रात रुद्राभिषेक और शिव स्तुति का दौर चलता रहा। कई श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर रात्रि जागरण किया। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था की थी। भोर होते ही अंतिम प्रहर की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बूढ़ेनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने नगर की धार्मिक परंपरा और शिवभक्ति को प्रदर्शित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत:बंसवाड़ी में झाड़ियों में मिला शव, शौच के लिए निकले लोगों ने देखा
    Next Article
    संभल का वातावरण अस्वस्थ, AQI 175 पहुंचा:बर्फीली हवाओं के बीच न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ धूप निकली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment