Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Valentine's Day पर Maya Hawke बनीं म्यूजिशियन की दुल्हन, शादी में Stranger Things की स्टारकास्ट का लगा जमावड़ा

    3 hours from now

    1

    0

    'स्ट्रेंजर थिंग्स' की मशहूर एक्ट्रेस माया हॉक अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उन्होंने न्यूयॉर्क के एक सुंदर से चर्च में अपने पुराने बॉयफ्रेंड और म्यूजिशियन क्रिश्चियन ली हटसन के साथ शादी की। यह शादी किसी फिल्मी नजारे से कम नहीं थी, जिसमें स्ट्रेंजर थिंग्स की स्टार कास्ट समेत हॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए।सितारों से सजी शामशादी में 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की पूरी टीम एक साथ नजर आई। माया के दोस्त और को-स्टार्स् जैसे फिन वोल्फहार्ड, सैडी सिंक और जो कीरी अपने दोस्त की खुशी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान माया के माता-पिता, मशहूर एक्टर इथन हॉक और उमा थर्मन भी अपनी बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे। सालों बाद माया के मम्मी-पापा को किसी सार्वजनिक मौके पर एक साथ देखना फैंस के लिए काफी भावुक पल था। View this post on Instagram A post shared by karma ~ Mileven/Fillie FANPAGE (@_filevenvideo) इसे भी पढ़ें: '30 की उम्र में करियर दोबारा शुरू करना डरावना था', Priyanka Chopra ने Bollywood छोड़ने के फैसले पर तोड़ी चुप्पीदुल्हन का अनोखा अंदाजशादी के लिए माया ने बहुत ही प्यारा और अलग तरह का लुक चुना था। उन्होंने सफेद रंग की खूबसूरत वेडिंग ड्रेस पहनी थी, जिस पर उन्होंने ठंड से बचने के लिए एक बड़ा और पंखों वाला स्टाइलिश कोट डाला हुआ था। उनकी ड्रेस बिना स्लीव्स की थी और नीचे से काफी घेरदार थी, जो उन्हें किसी राजकुमारी जैसा लुक दे रही थी।माया ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा। उन्होंने गहनों के नाम पर बस सुंदर सी अंगूठियां और हीरे के छोटे झुमके पहने थे। वहीं उनके पति क्रिश्चियन काले रंग के टक्सीडो में काफी जंच रहे थे। शादी की रस्मों के बाद यह जोड़ा अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमता हुआ भी नजर आया, जहां उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India AI Summit 2026: 45 देशों के VVIP मेहमान, आप भी शामिल होने के लिए ऐसे कर सकते हैं Online Registration
    Next Article
    IND vs PAK World Cup 2026: अब पाकिस्तान के लिए करो या मरो... टीम इंडिया से करारी हार के बाद सुपर-8 में पहुंचेगा या नहीं? जानिए समीकरण

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment