Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने शमशान घाट से पकड़ा:दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, विधानसभा घेराव को लेकर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह को श्मशान घाट से हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई कांग्रेस के प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने संवेदना और मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघते हुए यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार, 16 फरवरी को हरदोई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे की दादी का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कन्नौज जनपद स्थित मेंहदीघाट पहुँचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान ही हरदोई पुलिस ने मेंहदीघाट पहुँचकर मोहन सिंह को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश 'ज्ञानू पाल' ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे 'दमन की राजनीति' करार देते हुए कहा कि एक ओर जहाँ पूरा परिवार और शुभचिंतक शोक में डूबे थे, वहीं सरकार और प्रशासन विधानसभा घेराव से इतना भयभीत है कि उसे श्मशान घाट पर भी विपक्ष का डर सता रहा है। पार्टी ने सरकार से राजनीतिक प्रतिशोध छोड़कर जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है। कांग्रेस का कहना है कि शोक की घड़ी में श्रद्धांजलि देने पहुँचे कार्यकर्ताओं को रोकना और गिरफ्तार करना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना के बाद से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के दो साल बाद पति-पत्नी ने जान दी:मिर्जापुर में एक साड़ी से फंदा लगाया, सुसाइड नोट में लिखा- हमें एक चिता पर जलाना
    Next Article
    लखनऊ में 7 करोड़ रुपए की जमीन से अतिक्रमण हटाया:नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment