Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर डीएम ने दी चेतावनी, फर्जी आख्या पर होगी कार्रवाई:जन शिकायतों और राजस्व वादों के निस्तारण के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली, कर एवं करेत्तर, मुख्य देय, राजस्व वादों के निस्तारण तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि फर्जी अथवा भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने न्यायालयों में नियमित समय देने और राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य सीएम डैशबोर्ड पर जिले की प्रगति को बेहतर बनाना है। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए परिवहन, आबकारी, खनन, नगर पालिका और उद्योग विभाग की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी विभागों को वसूली कार्य में तेजी लाने और 'बी' व 'सी' श्रेणी में आने वाले विभागों को इस माह 'ए' श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। प्रत्येक तहसीलदार और नायब तहसीलदार को माहवार कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप वसूली बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निस्तारित प्रार्थना पत्रों की शासन स्तर पर समीक्षा में असंतोषजनक पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में शिकायतों का सही निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे और सभी शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संतोष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी, चार घायलों का चल रहा इलाज
    Next Article
    पेट्रोल पंप संचालक के पिता की गला रेतकर हत्या:अलीगढ़ में निर्माणाधीन मकान में छिपाया शव, आंख फोड़ी और चेहरे को तेजाब से जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment