Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार:विंध्याचल पुलिस ने दो पिकअप वाहन किए सीज

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 11 गोवंश बरामद किए हैं। इस दौरान दो कथित गो-तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। जनपद में गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि दो पिकअप वाहनों में गोवंशों को वध के लिए ले जाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। गैपुरा चौराहे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में कुल 11 गोवंश अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाए जा रहे थे। पशुओं की खराब हालत से उनके साथ क्रूरता की पुष्टि हुई। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संजय कुमार यादव पुत्र जयनाथ और रामू यादव पुत्र फूलचंद यादव के रूप में हुई है। ये दोनों रसार, थाना हंडिया, प्रयागराज के निवासी हैं। पुलिस ने गो-तस्करी में प्रयुक्त दोनों पिकअप वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर सीज कर दिया। इस संबंध में विंध्याचल थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गो-तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसमें संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस सफल कार्रवाई में विंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी के लिए लिया था कर्ज, 11 महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article
    चंदौली पुलिस ने लूट के आरोपी पकड़े:28 हजार की लूट में एक युवक, तीन नाबालिग गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment