Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 257 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिला:जिला मुख्यालय और चुनार में कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

    23 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में शुक्रवार को 257 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। समेकित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने निर्धारित चयन प्रक्रिया और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के अनुमोदन के बाद ये नियुक्तियां कीं। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कुल 165 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें बाल विकास परियोजना सीटी ग्रामीण की 22, पहाड़ी की 38, मझवां की 26, लालगंज की 36 और हलिया की 43 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाएं शामिल थीं। इस अवसर पर विधायक ने चयनित सहायिकाओं को बधाई देते हुए उनसे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। इसी क्रम में, चुनार तहसील सभागार में चुनार विधायक अनुराग सिंह ने 92 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें बाल विकास परियोजना नारायणपुर की 50, जमालपुर की 25 और सीखड़ की 17 चयनित सहायिकाएं थीं। विधायक ने चयनित सहायिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों ने चयनित सहायिकाओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय योगदान देने का आह्वान भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चरुईडीह गांव में 15 दिन से बिजली गुल:ग्रामीणों में आक्रोश, मऊ में बिजली विभाग के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन
    Next Article
    निषाद राज बोट योजना- आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:कन्नौज में अब 24 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment