Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:शामली साइबर थाना पुलिस ने हरियाणा से आरोपी को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    शामली साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से लोगों को ऊंचे मुनाफे का लालच देता था। वह निवेशकों से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी करता था। चेक के जरिए निकाले गए थे पैसे गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविन्द्र पुत्र रूपचन्द निवासी भारत सेवक नगर, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह अपने एक फरार साथी के साथ मिलकर इस गिरोह को चला रहा था। ठगी की गई रकम पहले आरोपी के बैंक खाते में आती थी, जिसे बाद में चेक के जरिए निकाल लिया जाता था। आरोपी के बैंक खाते के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर पहले से पांच साइबर शिकायतें दर्ज हैं। "साइबर वज्र" अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना साइबर क्राइम में धारा 318(4) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है। साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में ओम प्रकाश राजभर बोले-अखिलेश ने हमें तलाक दिया:इसलिए गुस्सा आता है, सपा-कांग्रेस दोनों ही दगे हुए कारतूस
    Next Article
    गोरखपुर में देर शाम झमाझम बारिश:फुहारों और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना, उमस से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment