Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीजगन्नाथ रथयात्रा से पहले शहर में मृदंग-मंजीरे:‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण’ का संकीर्तन कर श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण, 16 जुलाई को निकलेगी यात्रा

    1 hour ago

    1

    0

    भगवान श्रीजगन्नाथ की 16 जुलाई को निकलने वाली भव्य रथयात्रा को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है। रविवार को इस्कॉन मंदिर की ओर से पुरानी शहर क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा निकाली गई। मृदंग और मंजीरों की धुन पर श्रद्धालुओं ने ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण...’ का संकीर्तन करते हुए लोगों को रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) की ओर से निकाली गई इस यात्रा में भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के विग्रह स्वरूप को शामिल किया गया। यात्रा का शुभारंभ पीपल वाले गेट से इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप प्रभु ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। इसके बाद यात्रा सिंधी बाजार, फव्वारा, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, दरेसी और कचहरी घाट होते हुए बेलनगंज तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर यात्रा के दर्शन करते नजर आए। संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य भी किया। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप प्रभु ने बताया कि 16 जुलाई को बल्केश्वर महादेव मंदिर से श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 14 जुलाई को कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में नयन उत्सव और 15 जुलाई को छप्पन भोग व फूल बंगला की झांकी सजाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को शाम 5 बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर से एक और आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी, जो बल्केश्वर और कमला नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रश्मि नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से रथयात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में देर शाम झमाझम बारिश:फुहारों और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना, उमस से मिली राहत
    Next Article
    पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल:कानपुर-सागर हाईवे पर हादसा, हैलेट अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment