Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव की बढ़त:विधायक ने 'ममता को भगाने वाला झालमुड़ी' बांटकर अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर के कटरा बाजीराव में रविवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी बढ़त का जश्न मनाया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने अनोखे अंदाज में 'झालमुड़ी' बांटकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ खुशी साझा की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कार्यकर्ता मृत्युंजय त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। विधायक रत्नाकर मिश्र ने लोगों के बीच स्वयं 'झालमुड़ी' बांटते हुए कहा, "ममता को भगाने वाला झालमुड़ी, आतताइयों को भगाने वाला झालमुड़ी, माफियाओं को भगाने वाला, पश्चिम बंगाल का प्रिय झालमुड़ी… आइए, खाइए।" उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बन गया। देखें, 4 तस्वीरें… इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें उत्साह साफ देखा गया। कार्यक्रम के दौरान "चार मई, दीदी गई" जैसे नारे भी लगाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। यह जश्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त को लेकर मनाया गया, जिसमें वहां की लोकप्रिय खाद्य सामग्री 'झालमुड़ी' के माध्यम से प्रतीकात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। विधायक ने इस मौके पर कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में CDO ने की जनगणना 2027 की बैठक:प्रथम चरण में 'मकान सूचीकरण' और 'मकानों की गणना' पर दिए निर्देश
    Next Article
    देवरिया DM दिव्या मित्तल को विदाई दी:बोलीं- मेरी टीम समर्पित और जिम्मेदार, सहयोग को कभी भूल नहीं पाऊंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment