Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में गंगा में डूबा युवक, सात साथी हिरासत में:नाव में पार्टी करने गया था, परिवार ने साथियों पर फेंकने का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के सामने शनिवार शाम गंगा नदी में एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। युवक की पहचान गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने उसके साथ गए सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार, अजय शनिवार शाम करीब छह बजे सात अन्य युवकों के साथ गंगा घाट की ओर गया था। उसने परिवार को बताया था कि सभी लोग नाव में मुर्गा पार्टी करने जा रहे हैं। देर रात तक उसके साथ गए सभी युवक वापस लौट आए, लेकिन अजय घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने साथ गए युवकों से अजय के बारे में जानकारी ली। युवकों ने बताया कि पार्टी के दौरान अजय गंगा की मध्य धारा में डूब गया। इसके बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अजय के पिता राकेश मांझी और परिवार के अन्य सदस्यों ने घटना की परिस्थितियों पर आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अजय के साथ गए युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ की जाए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने अजय के साथ गए सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसडीआरएफ की टीम नदी में तलाश कर रही है। रविवार शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक के नदी में डूबने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में सपा की पीडीए जन पंचायत:राजपाल कश्यप बोले- कश्यप समाज के साथ अन्याय, सपा को मजबूत करें
    Next Article
    मऊ साइबर पुलिस ने 58 हजार रुपये कराए वापस:ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment