Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में करणी सेना जिलाध्यक्ष दिलीप हाउस अरेस्ट:AAP प्रदेश उपाध्यक्ष समेत मनीष सिंह हत्याकांड का विरोध करने बाबतपुर जा रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार को उनके साथियों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई वाराणसी के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड के विरोध में घोषित बंद और पीड़ित परिवार से मुलाकात के कार्यक्रम से पहले की गई। जानकारी के अनुसार, करणी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाला था। वहां से उन्हें वाराणसी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलना था। देहात कोतवाली पुलिस ने चंदईपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, मिर्जापुर सेवा समिति के राजमणि दुबे सहित करणी सेना के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। दिलीप सिंह गहरवार ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे पूरी तरह अनुचित कदम बताया और आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। गहरवार ने कहा कि पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, इसके बावजूद उन्हें रोका गया। उनके अनुसार, "प्रदेश में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों को रोका जा रहा है।" उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मदद की गुहार भी लगाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गोमती बैराज ब्रिज पर डेढ़ महीने का डायवर्जन:बदले जाएंगे 4 जर्जर गेट, और भी हाईटेक होगा बैराज
    Next Article
    DM तक पहुंचने से पहले DFMD से गुजरना होगा:मुरादाबाद डीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई;संभल में कड़े फैसलों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment