Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:कटरा पुलिस ने झांसी से पकड़ा, 2024 से चल रहा था फरार

    12 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कटरा कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को 14 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को झांसी से पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, 31 जनवरी 2024 को एक महिला ने कटरा कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि अमित कुमार नामक व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस शिकायत के आधार पर कटरा कोतवाली थाने में विभिन्न धाराओं के तहत और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। अपर्णा रजक कौशिक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इस टीम को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में, चौकी लालडिग्गी के प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद शंकर सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी अमित कुमार, पुत्र श्याम चरण, निवासी थाना प्रेम नगर, झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी विवाद में महिला ने पिता-पुत्र पर लगाया आरोप:सोनभद्र में एससी-एसटी एक्ट अदालत ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
    Next Article
    नगर निगम की टंकी से फिर आया दुषित पानी:मेरठ में नाला निर्माण के चलते पाइप लाइन फटने से हुई समस्या, प्रभावित हुए 5000 लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment