Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी विवाद में महिला ने पिता-पुत्र पर लगाया आरोप:सोनभद्र में एससी-एसटी एक्ट अदालत ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

    11 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि हैंडपंप पर पानी लेने से मना करने पर उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकतें की गईं। अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि यह घटना 26 जनवरी की शाम सात बजे की है। वह अपने घर के सामने हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, तभी दीपक नामक व्यक्ति लाठी लेकर वहां पहुंचा और उसकी बाल्टी फेंक दी। महिला के एतराज करने पर दीपक ने कथित तौर पर गंदी नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींचा, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद दीपक का पिता राम टहल भी वहां आ गया। महिला का आरोप है कि दोनों पिता-पुत्र ने उसके साथ अमर्यादित व्यवहार करते हुए अभद्रता की। न्यायालय ने पुलिस से मामले की आख्या तलब की थी। सुनवाई के दौरान सामने आए तथ्यों और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने पाया कि इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। न्यायालय ने इसे एक गंभीर प्रकरण माना, जिसकी पुलिस द्वारा विवेचना न्यायोचित है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम ने प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज को आदेश दिया कि प्रार्थना पत्र में वर्णित तथ्यों के आधार पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करें। मामले की विवेचना संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सुनिश्चित कराई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अकीदत के साथ होगी अलविदा की नमाज:बड़ा इमामबाड़ा पर इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन, मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    मिर्जापुर में नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:कटरा पुलिस ने झांसी से पकड़ा, 2024 से चल रहा था फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment