Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में नामित सभासदों ने ली शपथ:पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर ने नगर विकास पर दिया जोर

    20 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के सिटी क्लब सभागार में राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर मजिस्ट्रेट ने श्याम सिंह, रोहन मिश्रा, वीरेंद्र मौर्य, गीता यादव और ज्ञानचंद कन्नौजिया को शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद में भाजपा के चार और अपना दल (एस) से एक सभासद नामित किए गए हैं। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने अपने संबोधन में सभी सभासदों से मिलकर नगर पालिका के विकास को नई दिशा देने का आह्वान किया। नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नामित सभासदों का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बधाई देते हुए अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। केशरी ने कहा कि नवनियुक्त सभासद पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने अलंकार जायसवाल, रुपेश यादव, किशन कसेरा, नीरज गुप्ता, कमलेश मौर्य, ऋषभ जायसवाल, अजय मोदनवाल, शरद सरोज, राधेश्याम गुप्ता, राजेश सोनकर और धीरज सोनकर को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर बृजभूषण सिंह, डॉली अग्रहरि, गौरव उमर, सी.एल. बिंद, स्वामीनाथ सिंह, उमाशंकर सोनी, राजेंद्र तिवारी, प्रदीप सोनकर, सृष्टि नारायण मिश्रा, रोहित त्रिपाठी, इंद्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा और ईओ जी लाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली DM ने तीन लापरवाह अफसरों का वेतन रोका:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में लापरवाही और अनुपस्थिति पर कार्रवाई
    Next Article
    सोनभद्र में गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव:कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अब 7:30 से 12 बजे तक खुलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment