Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव:कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अब 7:30 से 12 बजे तक खुलेगा

    19 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में तेज धूप और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है। यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अब इन सभी विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर तेज धूप का बुरा असर पड़ सकता है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे तेज धूप और लू के समय से पहले सुरक्षित घर पहुंच सकें। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहता है, तो स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में नामित सभासदों ने ली शपथ:पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर ने नगर विकास पर दिया जोर
    Next Article
    मिर्जापुर डीएम-सीडीओ ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली:रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल, टीबी मुक्त बनाने को लेकर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment