Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में पुलिस की गो तस्कर के साथ मुठभेड़:पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार, जुगनी जंगल में घेराबंदी के दौरान दूसरा साथी फरार

    9 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के घोरावल व करमा और मिर्जापुर के राजगढ़ थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्र में गौ-तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की सुबह में जुगनी जंगल में हुई मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गो तस्कर का दूसरा साथी अंधेरे का मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजगढ़ थाने से वांछित पशु तस्कर जुगनी जंगल के रास्ते भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही घोरावल, करमा और राजगढ़ पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बाइक पर पीछे बैठे तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। वाराणसी निवासी करन जायसवाल गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन जायसवाल पुत्र विजय शंकर जायसवाल निवासी बछाव पश्चिमपुरा, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। उसके बास से एक तमंचा (.315 बोर), दो खोखा और एक कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल को उपचार के लिए सीएचसी घोरावल भेजा गया, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में है। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ाव कबूला पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। शनिवार को राजगढ़ पुलिस ने ग्राम धनसिरिया से एक पिकअप वाहन (UP65 NT 3216) पकड़ा था, जिसमें सात गौवंश को वध के लिए ले जाया जा रहा था। उस दौरान करन और उसके साथी फरार हो गए थे। आरोपी ने बताया कि वे मध्य प्रदेश बॉर्डर से गौवंश लाकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजते थे। मुठभेड़ के दौरान करन का साथी सहाबे आलम निवासी खुटहनिया, थाना करमा भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘रन फॉर राम’ में उमड़ा जनसैलाब:14 कोसी परिक्रमा पथ पर आस्था और फिटनेस का संगम
    Next Article
    आगरा में मौसम साफ, तापमान 1°C घटा:अगले दिनों 32°C से अधिक पहुंच सकता है पारा, सुबह-शाम ठंड; दिन में तेज धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment